बहुत जल्द होगी 'जी ले जरा' की हैप्पी एंडिग, याद आयेंगे ध्रुव-साची

सोनी टीवी के चर्चित शो 'कहता है दिल.. जी ले जरा'...मई में खत्म हो जायेगा लेकिन एक हैप्पी एंडिग के साथ। रूसलान मुमताज और संगीत घोष, अभिनित इस शो को पिछले काफी समय से अच्छी टीआरपी नहीं मिल रही थी जिसकी वजह से शो के निर्माता और सोनी चैनल ने इसे खत्म करने की बात कही है।

शो के अंत में डीवी-साची को जुड़वा बच्चे एक बेटा और एक बेटी होंगे

एक लड़के की अपने से सात साल बड़ी लड़की से प्यार करने और उससे शादी करके घर बसाने वाली इस कहानी ने शुरूआत में तो काफी सुर्खियां बटोरी लेकिन हीरो-हिरोईन के शादी होने के बाद अचानक से शो की टीआरपी घट गयी जिसकी वजह से शो अब खत्म होने जा रहा है। मंगलवार को शो का अंतिम सीन फिल्माया गया।

कहता है दिल.. जी ले जरा'.की तस्वीरें

शो की कहानी में इस समय साची उर्फ संगीता घोष मानसिक रूप से काफी परेशान हैं क्योंकि उसे गलत रिपोर्ट के तहत बताया गया है कि वो अधिक उम्र की वजह से मां नहीं बन सकती है जिसकी वजह से उसकी सास नीना ने उसे डीवी यानी रूसलान मुमताज की जिंदगी से बाहर जाने का ऐलान कर दिया है। जबकि साची गर्भवती है। शो के अंत में डीवी-साची को जुड़वा बच्चे एक बेटा और एक बेटी होंगे और उसी के साथ ही शो दर्शकों को टॉटा-बॉय-बॉय कह देगा।

इस शो के बारे में बात करते हुए टीवी एक्टर रूसलान मुमताज (डीवी) और अभिनेत्री संगीता घोष ( साची) ने कहा कि वो शो और शो के सेट को काफी मिस करेंगे। शो की शूटिंग करते-करते महसूस ही नहीं होता था कि हम घर पर नहीं है। शो की पूरी टीम एक फैमिली की तरह है। हालांकि जो चीज शुरू हुई है तो उसका अंत भी होता है लेकिन हमें खुशी है कि हम दर्शकों के सामने अपने शो की है्प्पी एंडिग करेंगे।

इस शो की सारी शूटिंग पूरी हो चुकी है इसलिए सेट के आखिरी दिन सभी ने जमकर धमाल मचाया और केक काटकर शो की विदाई दी। शो के अंत की वजह से यह डेली सोप भी उन चंद धारावाहिकों की लिस्ट में शामिल हो जायेगा जिसका शुरू होना और अंत होना समझ में आया वरना डेली शोप अचानक से कब बंद हो जायें, यह दर्शक सोचता ही रह जाता है।

कम से कम इस बार डेली सोप के जरिये सोनी ने दर्शकों को उल्लू नहीं बनाया। यह शो सोमवार से गुरूवार रात साढ़े नौ बजे प्रसारित होता है।

<center><iframe frameborder="0" width="100%" height="270" src="//www.dailymotion.com/embed/video/k6aBbBFUZneJ8B78sUp" allowfullscreen></iframe><br /><a href="http://www.dailymotion.com/video/k6aBbBFUZneJ8B78sUp" target="_blank">jlz n 3</a> <i>by <a href="http://www.dailymotion.com/saregama9123" target="_blank">saregama9123</a></i></center>

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X