कहता है दिल जी ले जरा.. के डीवी ने साइन की कॉमेडी मूवी
रुसलान को इन दिनों टीवी धारावाहिक 'कहता है दिल जी ले जरा' में डीवी का अभिनय के लिए काफी तारीफें मिल रही हैं। रुसलान ने कहा, "मैंने एक हास्य फिल्म 'रोमियो इडियट जथानी जूलियट' के लिए अनुबंध किया है। फिल्म में मेरा किरदार मुंबई का एक युवक है, जो हरियाणा की एक लड़की के प्यार में पड़ जाता है।"
रुसलान इससे पहले 'एमपी3-मेरा पहला पहला प्यार' 'तेरे संग' 'जाने कहां से आई है' और 'आई डोंट लव यू' जैसी हिंदी फिल्मों में काम कर चुके हैं।
उन्होंने कहा, " 'कहता है दिल जी ले जरा' ने मुझे लोगों के बीच और इंडस्ट्री में पहचान दिलाई। धारावाहिक करने के बाद से मेरे पास फिल्म प्रस्तावों की बाढ़ आ गई है। मुझे रोमांटिक किरदारों से लेकर हास्य फिल्मों के प्रस्ताव मिल रहे हैं।" रुसलान से यह पूछे जाने पर कि उन्होंने 'रोमियो इडियट जथानी जूलियट' क्यों स्वीकार की, उन्होंने कहा, "मुझे फिल्म की कहानी पसंद आई, इसी वजह से मैंने फिल्म साइन की।
धारावाहिक 'कहता है दिल जी ले जरा' में अभिनेत्री संगीता घोष रुसलान की नायिका हैं। यह धारावाहिक सोनी एंटरटेंमेंट पर प्रसारित होता है। मालूम हो कि कहता है दिल..जी ले जरा..शो में एक 34 साल की महिला साची को अपने से उम्र में 7 साल छोटे लड़के ध्रूव यानी डीवी से प्यार हो जाता है। रिश्तों और मोहब्बत के इस ताने-बाने के शो को लोग बड़े ही चाव से देख रहे हैं। लोगों को साची औऱ डीवी की लवलाइफ के बारे में जानने की बेसब्री है तो वहीं दूसरी ओर शो के हीरो डीवी उर्फ रुसलान मुमताज ने भी लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है।


Click it and Unblock the Notifications












