एकता कपूर की "कहने को हमसफ़र 4"- बॉलीवुड स्टार की पत्नी के एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर की कहानी
एकता कपूर ने अपने डिजिटल प्लेटफार्म ऑल्ट बालाजी और ज़ी5 पर दर्शकों को "कहने को हमसफर हैं" जैसी एक मैच्योर प्रेम कहानी दी है। निर्माता का कहना है कि ऑल्ट बालाजी और ज़ी5 के इस शो के आगामी तीसरे सीज़न में शादी की जटिलता दिखाई जाएगी।
एकता ने इस सीरिज पर बात करते हुए कहा, "पुरुष अधिकतर संबंध बनाने के साथ बेवफाई को जोड़ते हैं, जबकि महिलाओं के लिए, यह भावनात्मकता [अविवेक] के बारे में होता है। अक्सर कम्युनिकेशन की कमी के कारण रिश्ते टूट जाते हैं।"

ऑल्ट बालाजी और ज़ी5 के शो 'कहने को हमसफर हैं' के दूसरे सीज़न में दिखाया गया था कि कैसे गुरदीप कोहली के पति द्वारा शादी खत्म करने के बाद, उनका किरदार अपने से कम उम्र के लड़के से प्यार करने लगता है।
इस ट्रैक के माध्यम से, एकता कपूर एक उम्रदराज महिला और छोटे आदमी के बीच पनपते रोमांस को चुनौती देना चाहती थी। एकता कहती है, "यदि 40 वर्ष की महिला तलाकशुदा है, तो वह अपनी उम्र के बावजूद किसी भी पुरुष के साथ प्यार में पड़ सकती है। उसे समाज के बारे में सोचे बिना यह निर्णय लेने का अधिकार है।"
साथ ही उन्होंने बताया कि शो का चौथा सीज़न बॉलीवुड स्टार की पत्नी के एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर की रियल लाइफ स्टोरी पर आधारित हो सकता है। इसमें एक नई कास्ट होगी।
'कहने को हमसफर हैं' का तीसरा सीज़न 6 जून को दोपहर 12 बजे रिलीज़ होने के लिए पूरी तरह तैयार है, जो कि ऑल्ट बालाजी और ज़ी5 पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगा।


Click it and Unblock the Notifications