कहने को हमसफर हैं 3 Review: नफरत की हद पार करेगा रोहित- अनन्या का प्यार, पावर पैक परफॉर्मेंस
कलाकार- रोनित रॉय, गुरदीप पुंज, मोना सिंह
यहां देखिए- ऑल्ट बालाजी , जी5
क्या किसी भी रिश्ते में फैले जहर पर समय की परत पड़ सकती है? इसी की गवाही देता हुआ नजर आएगा कहने को हमसफर हैं सीजन 3। दो सफल सीजन के बाद फिर से रोहित, अनन्या और पूनम अपनी उलझी हुई जिंदगी को 360 डिग्री टर्न देते हुए वापसी कर चुके हैं। रोहित एक लापरवाह आदमी बन चुका है। आलम ये है कि उसे शराब के लिए भी मां से पैसे लेने पड़ते हैं। अनन्या चार साल पहले रोहित को छोड़ कर जा चुकी है।
वह अब नामी इंटिरियर डिजाइनर बन चुकी है। अपने तीन साल के बेटे को गले लगाने से भी घबराती है। पूनम ने अभिमन्यु से शादी कर ली। अनन्या की हर सांस में रोहित के लिए नफरत है। रोहित अपनी जिंदगी की घुटन को नशे में दबाने की कोशिश में है। पूनम अपनी दूसरी शादी से असुरक्षित है।

पिछले सीजन में अपनी एक्स पत्नी पूनम के साथ रोहित के एक कमजोर पल की कीमत का क्या परिणाम हुआ है। इसी को दिखाते हुए टाइट स्क्रिप्ट के साथ पूरी कहानी आगे बढ़ती है।


Click it and Unblock the Notifications