अमिताभ बच्चन की फिल्म से जुड़े 5 हजार के सवाल पर कंटेस्टेंट ने ली लाइफलाइन, बिग बी ने पकड़ा सिर!

KBC Question: सबसे शानदार रियलिटी क्विज शो केबीसी कंटेस्टेंट की किस्मत और उनके फैसलों को लेकर छाया रहता है। इस बार हॉट सीट पर बिग बी के सामने छत्तीसगढ़ के भुकन लाल देवनगन बैठे दिखाई दिए। उन्होंने गेम की काफी धीमी शुरूआत की। हद तो तब हो गई जब उन्होंने महज पांच हजार के सवाल पर ही लाइफलाइन लेने के फैसला किया।
इससे भी ज्यादा हैरान करने वाली बात ये है कि ये सवाल बिग बी की फिल्मों से ही जुड़ा हुआ था। जहां बिग बी के सामने बैठने के लिए लोग उनकी लाइफ और फिल्मों की डीप स्डटी करके आते हैं फिर उनपर बातचीत करते हैं तो ऐसे में कंटेस्टेंट का ये रवैया हर किसी को हैरान करने वाला लग रहा है।
बता दें कि भुकन पेशे से लेक्चरर हैं। वो शो में अपनी पत्नी को भी लेकर आए। उन्होंने शो में बताया कि मैं अपनी पत्नी को रानी बोलता हूं। फिर भुकन की पत्नी बोलती कहती हैं- शो में आने से पहले मैंने इनसे एक प्रॉमिस कराया था। ये मुझे रानी बुलाते हैं। सिर्फ बुलाना काफी नहीं है, इन्हें ये प्रूव भी करना होगा। इसीलिए ये जो भी जीतेंगे उन्हें वो मुझे हैंडओवर करना होगा। मैं इसीलिए यहां बोल रही हूं ताकि ये फिर मुकरे नहीं।
बता दें कि भुकन ने गेम की शुरुआती पड़ाव में ही लाइफलाइन इस्तेमाल कर ली थी। पहले उन्होंने 3 हजार के सवाल पर पहली लाइफलाइन ऑडियंस पोल ली। इसके बाद 5 हजार के सवाल पर भी उन्होंने लाइफलाइन ली। ये सवाल अमिताभ की ही फिल्म से जुड़ा था।
सवाल था-यू आर माय सोनिया, से शावा शावा और सूरज हुआ मद्धम ये किस फिल्म के गाने हैं।
ऑप्शन है- A- रईस, B- कोयला, C-माय नेम इज खान, D- कभी खुशी कभी गम।
इस सवाल पर पहले तो भुकन ने कहा रईस फिर उन्होंने वीडियो कॉल ए फ्रेंड लाइफलाइन ली। उनके फ्रेंड ने कहा कि वो D ऑप्शन के लिए 70 परसेंट श्योर हैं। इसके बाद भुकन इस जवाब के साथ जाते हैं और अमाउंट जीत जाते हैं।


Click it and Unblock the Notifications