केबीसी-5 की शूटिंग अमिताभ के घर पर

अमिताभ अपने बंगले के केंप्स कॉर्नर में इसके प्रोमो की शूटिंग भी कर रहे है। 8-10 तारीख तक इसके प्रोमो की शूटिंग पूरी हो जायेगी, पहला प्रश्न 27 मई से दिखाया जायेगा। इस बार उनके बालों को व कपड़ों को डिजाइन किया है रोहित बाल ने। गौरतलब है कि इस शो को अच्छी टीआरपी मिली थी और सोनी टीवी को भरोसा है कि इसे फिर से कामयाबी मिलेगी। अमिताभ पीले रंग के गोल्डन कोर्ट पैंट व शानदार शूज में नजर आयेंगे।
उल्लेखनीय है कि जिस जगह पर प्रोमो की शूटिंग की गयी है। वहां इससे पहले भी पा फिल्म की शूटिंग की जा चुकी है। वैसे इन दिनों लगातार स्टार्स अपने घर पर फिल्मों की शूटिंग व सीरियल की शूटिंग का माहौल बना रहे हैं। पिछले दिनों कलर्स के एक शो ससुराल सिमर का की शूटिंग भी शाहरुख के घर मन्नत में हुई थी।


Click it and Unblock the Notifications











