कौन बनेगा करोड़पति 2020- सीजन 12 का रजिस्ट्रेशन शुरु, जानें हॉट सीट तक पहुंचने की पूरी प्रक्रिया
देश का चहेता शो 'कौन बनेगा करोड़पति' अपने बाहरवें सीजन के साथ तैयार है। केबीसी 2020 के हॉट सीट तक पहुंचने की प्रक्रिया शुरु हो चुकी है। शो के लिए रजिस्ट्रेशन आज यानि की 9 मई से शुरु हो चुका है, जिनकी जानकारी एक प्रोमो द्वारा दी गई है। 9 मई के रात 9 बजे अमिताभ बच्चन एक प्रश्न पूछेंगे, जिसका जवाब लोगों को सोनी लिव एप के द्वारा देना है।
अमिताभ बच्चन ने केबीसी की जानकारी देते हुए एक वीडियो किया और लिखा- हम वापस आ रहे हैं ....सोनी टीवी.. हर चीज को ब्रेक लग सकता है पर सपनों को ब्रेक नहीं लग सकता है...आपके सपनों को उड़ान देने के लिए फिर अमिताभ बच्चन केबीसी-12 लेकर आ रहे हैं। रजिस्ट्रेशन शुरू होंगे 9 मई रात 9 बजे सिर्फ सोनी टीवी पर।

जाहिर है लॉकडाउन की वजह से इस साल की प्रक्रिया बाकी सालों से काफी अलग होगी। सोनी इंटरटेनमेंट से अमित रायसिंघानी ने कहा, हम इस सीजन को लेकर बहुत ही उत्साहित हैं। केबीसी के इतिहास में ऐसा पहली बार होगा जब पूरी सेलेक्शन और स्क्रीनिंग प्रक्रिया डिजिटली होगी।
यहां जानें रजिस्ट्रेशन से हॉट सीट तक का सफर-
View this post on InstagramA post shared by Amitabh Bachchan (@amitabhbachchan) on


Click it and Unblock the Notifications











