..................... KBC promos on YouTube first | केबीसी प्रोमोज यूटयूब पर - Hindi Filmibeat

केबीसी प्रोमोज यूटयूब पर

By Priya Srivastava

Amitabh Bachchan
कौन बनेगा करोड़पति के सीजन पांच में भी कई बदलाव किये जा रहे हैं। पहली बार इस शो के प्रोमोज को यूटयूब पर डाला जा रहा है। सोनी टीवी ने तय किया है कि कौन बनेगा करोड़पति के प्रोमोज सबसे पहले सोनी यूटयूब पर दिखाये जायेंगे।

शो की शुरुआत 15 अगस्त से होने जा रही है। और इस बार भी शो के होस्ट अमिताभ बच्चन ही होंगे। चैनल ने तय किया है कि इसके प्रोमोज को शानदार तरीके से लोगों के सामने प्रस्तुत किया जाये। चूंकि लोग यूटयूब बहुत ज्यादा देखते हैं इसलिए उन्होंने तय किया है कि वह यूटयूब के माध्यम से ही इस बार दर्शकों के सामने आयेंगे।

इसके बारे में दानिश खान का कहना है कि हमने यूटयूब के साथ पार्टनरशिप किया है और इसके पीछे कोई स्ट्रेजी नहीं। बस उन लोगों तक भी केबीसी पहुंचे,जो भारत में नहीं है।बस यही सोच है। और कुछ नहीं। इस शो के प्रोमोज 14 मई को ही मेहबूब खान स्टूडियो में शूट किये गये थे। इस बार हर प्रोमो में एक सामाजिक थीम लिया गया है। ताकि इसके माध्यम से भ्रष्टाचार के प्रति मुहिम की जा सके। पिछली बार इस शो से पहली बार किसी महिला को करोड़पति बनने का मौका मिला था। इसलिए इस बार शो को आम आदमी पर फोकस किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X