जानिए 'मेरी कॉम' स्टार क्यों पढ़ रही हैं केबीसी के कसीदे?

5 सितंबर को रिलीज होने जा रही प्रियंका चोपड़ा की फिल्म 'मेरी कॉम' की तारीफ इस समय हर कोई कर रहा है लेकिन प्रियंका चोपड़ा खुद किसी ओर की तारीफ में लगी हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि हम किसकी बात कर रहे हैं तो सुनिए प्रियंका चोपड़ा इन दिनों कसीदे पढ़ रही हैं अमिताभ बच्चन और उनके प़ॉपुलर शो 'कौन बनेगा करोड़पति' के। जहां अपनी फिल्म का प्रचार करने प्रियंका पहुंची थीं।

सोनी पर 17 अगस्त से केबीसी से शुरू होने जा रहा है।

अपनी खुशी उन्होंने ट्विटर पर जाहिर की है। प्रियंका ने लिखा है कि "बच्चन सर हमेशा की तरह मेरे और मेरे परिवार के प्रति इतना विनीत होने के लिए आपका शुक्रिया। 'केबीसी' अद्भुत बनने में कभी असफल नहीं होता। स्मृतियों के लिए आपका शुक्रिया। मेरी कॉम।"

'मेरी कॉम' में मुक्केबाजी में पांच बार विश्व चैंपियन रह चुकीं मुक्केबाज मेरी कॉम की भूमिका में नजर आएंगी

मालूम हो कि सोनी पर 17 अगस्त से केबीसी से शुरू होने जा रहा है। शो की शूटिंग जोर-शोर से चल रही है। जबकि प्रियंका फिल्म 'मेरी कॉम' में मुक्केबाजी में पांच बार विश्व चैंपियन रह चुकीं मुक्केबाज मेरी कॉम की भूमिका में नजर आएंगी।

मैरिकॉम.. के लिए प्रियंका ने सच में मुक्के खाये...

फिल्म के किरदार को प्ले करने के लिए मैडम पीसी पहले मैरिकॉम से मिली थीं। फिल्म के बारे में बात करते हुए कुछ समय पहले पीसी ने कहा था कि उनके लिए आसान नहीं था पर्दे पर मैरिकॉम बनना।

यह उनके लिए गौरव की बात है कि वह मैरीकॉम को रोल कर रही हैं। प्रियंका का पूरी कोशिश है कि वह अपने रोल से न्याय कर सके इसलिए उन्होंने इस रोल को चरितार्थ करने के लिए सारे दांव लगा दिया है।

उन्होंने किरदार को समझने के लिए मेरी कॉम के साथ काफी सारा वक्त भी बिताया। निर्देशक ओमंग कुमार की फिल्म के निर्माता संजय लीला भंसाली हैं।

<center><iframe width="100%" height="360" src="//www.youtube.com/embed/hu9Ac_HPC7s?feature=player_embedded" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X