KBC : माधुरी दीक्षित के सवालों का जवाब देंगे अमिताभ
जीं हां दोस्तों अब आप KBC में अपने पसंदीदा कलाकार अमिताभ बच्चन को सवाल पूछते नहीं बल्कि जवाब देते देख पायेंगे। अब आप सोच रहे होंगे कि भला कौन है जो उनसे सवाल पूछेगा तो हम आप को बता दें कि उनसे सवाल पूछेंगी बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित जिनकी मधुर मुस्कान के आगे पूरी दुनिया दीवानी है।
दरअसल केबीसी के चौथे सीजन का सफर अब बस आठ एपीसोड क सीमित रह गया है। जिस दिन केबीसी का अंतिम एपीसोड 'ग्रैंड फिनाले' प्रसारित होगा उस दिन हॉट सीट पर माधुरी दीक्षित मौजुद होंगी जिनसे चंद सवाल बिग बी करेंगे, इसी दौरान मामला थोड़ा उलटेगा और माधुरी दीक्षित भी अमिताभ से कुछ सवाल पूछेगी जिनका जवाब बेहद ही रोचक ढंग बिग बी देंगे। इस ग्रैड फिनाले में आपको जय और वीरू की जोड़ी भी दिखायी देगी। जीं हां लंबे अरसे के बाद आपको किसी एक मंच पर अमिताभ धर्मेन्द्र साथ दिखायी देंगे।
कुल मिलाकर केबीसी 4 का अंतिम सफर बेहद दिलचस्प होने वाला है इसलिए मजा और लुत्फ उठाने के लिए देखते रहिए सोनी पर रात नौ बजे सोमवार से गुरूवार कौन बनेगा करोड़पति।
amitabh bachchan अमिताभ बच्चन केबीसी केबीसी 4 कौन बनेगा करोड़पति टीवी माधुरी दीक्षित kaun banega crorepati kbc kbc4 madhuri dixit tv


Click it and Unblock the Notifications
