..................... kbc kaun banega crorepati dumbest contestant nupur she was not able to answer simplest question - Hindi Filmibeat

Kaun Banega Crorepati: इन्हें कहा जाता है केबीसी की सबसे बेवकूफ कंटेस्टेंट, बच्चा भी बता देता इस सवाल का जवाब

kbc

Kaun Banega Crorepati Contestant: 'कौन बनेगा करोड़पति' इन दिनों काफी सुर्खियां बटोर रहा है। शो में 23 साल के जसकरण सीजन के पहले करोड़पति बन गए हैं और उन्हें अब सात करोड़ी सवाल का जवाब देना बाकी है। हर तरफ जसकरण की तारीफों के पुल बांधे जा रहे हैं लेकिन इस बीच हम आपको एक ऐसे कंटेस्टेंट के बारे में बताएंगे जिसके लिए आसान से सवाल के जवाब देना ही भारी पड़ गया।

अमिताभ बच्चन द्वारा होस्ट किए जाने वाले इस शो में एक से बढ़कर एक दिमागदार लोग आते हैं और करोड़ों रुपये भी जीत कर ले जाते हैं। लेकिन केबीसी में कभी-कभार कुछ ऐसे लोग भी हॉट सीट पर बैठ जाते हैं जिन्हें शुरुआती सवालों का भी जवाब नहीं पता होता है और पहला पड़ाव ही पार कर पाना मुश्किल हो जाता है।

इस शो में देशभर से चुने गए लोग हिस्सा लेते हैं और अपने ज्ञान की शक्ति से लखपति बन जाते हैं। लेकिन क्या आपको पता है केबीसी में कभी कभार कुछ ऐसे लोग भी हॉट सीट पर बैठ जाते हैं जिनके लिए हर सवाल पहाड़ की तरह लगता है और ऐसी ही एक कंटेस्टेंट थीं नूपुर।

क्या था सवाल?

उनसे 10 हजार रुपये के लिए शो में पूछा गया दूसरा सवाल था कि इनमें से कौन सा एक वेब ब्राउजर नहीं है। नूपुर को चार विकल्प दिए गए थे- a. फायरफॉक्स, b. ओपेरा, c. फेसबुक, d. क्रोम. नूपुर को इस सवाल का जवाब नहीं पता था जबकि ये बेहद आसान सवाल था। जाहिर तौर पर इस सवाल का जवाब फेसबुक है मगर नूपुर इसे लेकर कंफ्यूज हो गई थीं।

नुपुर ने ली थी लाइफलाइन

इस सवाल के लिए नूपुर ने ऑडियंस पोल लाइफलाइन ली और फिर सही जवाब पाकर राहत की सांस ली। सोशल मीडिया पर लोग इन्हें 'केबीसी की सबसे 'बेवकूफ' कंटेस्टेंट भी बुलाते हैं। इनका वीडियो आज भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल होता रहता है।

Read more about: kbc kaun banega crorepati
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X