'कौन बनेगा करोड़पति' की ऑडियंस वाली सीट मिलना भी है बेहद मुश्किल, लेकिन आपको ऐसे मिल सकता है मौका

kaun banega crorepati 15

Kaun Banega Crorepati: देश का सबसे मशहूर रिएलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' हर साल आम लोगों को मौका देता है, इस शो का हिस्सा बनने का और करोड़ों रुपए जीतने का। लेकिन हर कोई इस शो का हिस्सा नहीं बन पाता है।

'कौन बनेगा करोड़पति' में कंटेस्टेंट बनना तो बड़ी किस्मत की बात होती ही है लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि इस शो की ऑडियंस बनने के लिए तगड़े लक की जरूरत होती है। साल 2000 में शुरू हुआ ये शो पिछले 23 सालों से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है और हर साल बहुत सैंकड़ों कंटेस्टेंट्स को मालामाल भी बनाता है।

कौन बनेगा करोड़पति का सेट मुंबई के फिल्मसिटी में है। केबीसी हिंदी के साथ साथ इस जगह केबीसी मराठी की भी शूटिंग की जाती है। अगर आप 'कौन बनेगा करोड़पति' देखना चाहते हैं तो आपको बता दें कि इस शो में एंट्री मिल पाना बिलकुल भी आसान बात नहीं है। केबीसी के सेट पर प्राइवेट सिक्योरिटी के जरिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाते हैं। बिना अनुमति इस सेट पर किसी को भी एंट्री नहीं दी जाती।

वहीं, शो के सेट पर मौजूद ऑडियंस यानी जनता की बात करें तो केबीसी में महज 80-120 दर्शकों को एंट्री दी जाती है। इन लोगों में शो में शामिल होने वाले 10 कंटेस्टेंट्स और उनके फैमिली मेंबर्स और दोस्तों को प्राथमिकता दी जाती है। इसके अलावा किसी और की एंट्री होना मुश्किल है। जी हां, अगर आप अमिताभ बच्चन को अपने सामने लाइव देखना चाहते हैं तो आप या आपके घर का कोई सदस्य 'कौन बनेगा करोड़पति' का हिस्सा जरूर हो, तभी जाकर आप इस शो की ऑडियंस होने का गौरव प्राप्त कर पाएंगे।

अमिताभ बच्चन का केबीसी एक ऐसा शो है, जहां पेड ऑडियंस नहीं नजर आती। बैंक और फाइनेंस के बड़े ऑफिसर्स से लेकर शो और बिग बी के फैंस चैनल से संपर्क करते हुए शो में शामिल होने की कोशिश करते हैं। लेकिन हां अगर आप फिर भी इस शो में बतौर ऑडियंस शामिल होना चाहते हैं, तो एक रास्ता और है। जी हां, लेकिन वो रास्ता तो आसान है लेकिन आपको इंतजार करना पड़ सकता है। आपको चैनल को मेल करना होगा, जिसके बाद कुछ संभावनाएं बन सकती हैं।

टीवी जगत की और भी मनोरंजक और जानकारी से भरी खबरों को जानने के लिए यहां क्लिक करें

More from Filmibeat

Read more about: kaun banega crorepati
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X