लाईफ बदल देता है KBC : अमिताभ बच्चन

अमिताभ ने अपने ब्लॉग पर लिखा है, "मेरे लिए केबीसी सिर्फ एक गेम शो नहीं है। मेरे लिए यह एक ऐसा अनुभव है जो किसी भी मानव का जीवन बदल सकता है।" वह कहते हैं कि केबीसी ने उन्हें एक ऐसा मंच उपलब्ध कराया है जहां उनकी मुलाकात उन लोगों से होती है जो बेहद विनम्र हैं और जिनके सपने जीवन से भी बड़े हैं, जो समाज के लिए सपने देखते हैं और दूसरों को भी ऐसे ही सपने देखने को प्रेरित करते हैं।
अमिताभ कहते हैं कि शो में शामिल होने वाले प्रतिभागियों की आंखों में उम्मीद की चमक देखना, जीत के लिए उनकी खुशी देखना और उनके भाग्य व प्रदर्शन के आधार पर उनके द्वारा उनके बेहतर भविष्य के लिए सपने देखना एक ऐसा अनुभव है जिसे कोई भी आसानी से नहीं भुला सकता। केबीसी का चौथा प्रसारण 11 अक्टूबर को अमिताभ के जन्मदिवस के दिन शुरु हुआ था।
amitabh bachchan अमिताभ बच्चन केबीसी केबीसी 4 कौन बनेगा करोड़पति ब्लॉग blog kaun banega crorpati kbc kbc4


Click it and Unblock the Notifications