1 नंवबर को केबीसी में होगा पांच करोड़ की जीत का खेल

सत्ताईस वर्षीय के सुशील कुमार ने कहा कि सब कुछ एकदम अलग दिख रहा है, रातों रात मेरी दुनिया बदल गयी। मैंने कभी सोचा भी नहीं था कि मैं पांच करोड़ रुपये जीतूंगा।
उन्होंने कहा कि मैं शो में यह सोचकर आया था कि मैं अपने साथ कम से कम 25 लाख रुपये घर ले जाऊंगा लेकिन ईश्वर की कृपा से मैंने पांच करोड़ रुपये की राशि जीती। वैसे मूल रूप से सुशील कुमार बिहार के पूर्वी चम्पारण के रहने वाले हैं।
वह एक कम्प्यूटर ऑपरेटर के तौर पर काम करते थे इसलिए यह शो जीतना उनकी जिंदगी की एक बड़ी बात है। वैसे सुशील कुमार विवाहित हैं और एक बड़े संयुक्त परिवार में रहते हैं। उन्होंने बताया कि सबसे पहले मैं नया घर बनवाऊंगा। मेरा छोटा भाई जो कि एक कपड़े की दुकान पर काम करता है और मुश्किल से प्रति माह 1,500 रुपये कमा पाता है, उसके लिए एक नया बिजनेस शुरू करवाऊंगा। मनोविज्ञान के छात्र रहे सुशील कुमार ने अब वो अपने सपनों को पूरा कर सकेगें। पैसा आम जन मानस के लिए बहुत बड़ी जरूरत हैं।


Click it and Unblock the Notifications











