KBC Exclusive - अमिताभ के शो में पहुंचे बेशर्म रणबीर- नीतू
(सोनिका मिश्रा) कौन बनेगा करोड़पति के शुरु होते ही सितारों ने अपनी फिल्मों के प्रमोशन के लिए शो में आना शुरु कर दिया है। हाल ही में रणबीर कपूर और उनकी मां नीतू कपूर केबीसी शो में अपनी फिल्म बेशर्म के प्रमोशन के लिए पहुंचे। रणबीर कपूर ने शो में जाने से पहले मीडिया से बात करते हुए कहा कि वो अमिताभ बच्चन के सामने जाने में बहुत नर्वस फील करते हैं। दूसरी तरफ नीतू कपूर ने अपने बेटे रणबीर कपूर के बारे में भी कई सारी बातें बताईं जो कि किसी को भी शायद अभी तक मालूम ना हो। नीतू कपूर और रणबीर कपूर ने बताया कि कौन बनेगा करोड़पति में आने के पीछे उनकी मेन वजह है कि वो ऋषी कपूर को साबित करना चाहते थे कि वो दोनों भी कुछ कर सकते हैं। क्योंकि ऋषी कपूर हमेशा नीतू और रणबीर को कहते हैं कि वो दोनों कुछ नहीं कर सकते।
रणबीर ने कहा कि पिछली बार जब वो केबीसी आए थे तब उन्होंने सिर्फ छ लाख रुपये कमाए थे क्योंकी वो काफी नर्वस थे। लेकिन इस बार वो काफी मेहनत करके आए हैं और उन्हें ज्यादा नर्वसनेस ना हो इसलिए वो अपनी मां को भी साथ लाए हैं। रणबीर कपूर ने ये भी कहा कि वो अमिताभ बच्चन के सामने काफी डर जाते हैं क्योंकि अमिताभ बच्चन को बचपन से उन्होंने टीवी पर देखा है और उन्हें जब भी सामने देखते हैं तो उन्हें थोड़ी नर्वसनेस महसूस होने लगती है। रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर ने कहा कि उनके पास अमिताभ बच्चन के साथ बिताए गये वक्त से जुड़ी कई खूबसूरत यादें हैं जो कि आज भी उनके जहन में महफूज हैं।
रणबीर कपूर की बेशर्म फिल्म जल्द ही रिलीज होने वाली है और फिल्म के प्रमोशन के लिए रणबीर कपूर ने अपना पूरा जोर लगाना शुरु कर दिया है। कुछ ही दिन पहले उन्होंने अपने और कैटरीना कैफ के बीच रिलेशन को लेकर भी काफी कुछ कहा वो भी बेशर्म की प्रेस कॉंफ्रेंस के दौरान।


Click it and Unblock the Notifications











