KBC 7 Exclusive- अब होगा सवाल 7 करोड़ का!
(सोनिका मिश्रा) सोनी टीवी का सबसे ज्यादा टीआरपी वाला शो कौन बनेगा करोड़पति इस साल एक नये अवतार में नज़र आएगा। केबीसी 7 में सबसे पहला बदलाव तो यही है कि शो के सवालों में एक सवाल और बढ़ गया है और उसकी रकम है पूरे 7 करोड़ रुपये। यानी कि इस साल केबीसी 7 की जीत की रकम 7 करोड़ होगी और साथ ही कुछ लाइफलाइन्स भी बढ़ जाएंगी। अमिताभ बच्चन की तबियत थोड़ी खराब होने की वजह से अमिताभ ने मांग की है कि इस सीजन में वो सिर्फ 3 महीने ही शो की शूटिगं करेंगे। नहीं तो हर सीजन में 6 महीने तक शूटिगं होती थी। लेकिन अमिताभ अब ज्यादा टेंशन लेकर काम नहीं करना चाहते हैं क्योंकि उन्हें अपनी तबियत भी देखनी है।
इसके अलावा हर साल कौन बनेगा करोड़पति की शूटिगं जो कि फिल्मिस्तान में होती थी इस साल उसी की शूटिंग फिल्मिस्तान में ना होकर यश राज स्टूडियोज में होगी वो भी अमिताभ के कहने पर। असल में अमिताभ ने कहा कि उन्हें फिल्मिस्तान आने जाने में बहुत टाइम लगता है और वो जगह उनके घर से बहुत दूर भी है। इसलिए इसबार वो चाहते थे कि उनके घर के पास में ही शूटिंग हो ताकि उन्हें आने जाने में ज्यादा दिक्कत ना हो। इसलिेए सोनी टीवी ने कौन बनेगा करोड़पति के सीजन 7 की शूटिंग यशराज बैनर में करने का फैसला किया। कल यानी 26 अगस्त से कौन बनेगा करोड़पति की शूटिगं यशराज स्टूडियोज में शुरु हो चुकी है।
इस साल केबीसी के प्रतिभागियों में भी ऐसे लोगों को चुना गया है जिनकी जिंदगी में कुछ ना कुछ प्रेरणादायक है। जिनकी जिंदगी दूसरों को प्रेरणा दे सके। पिछली बार उन लोगों को शामिल किया गया था जिनकी जिंदगी में कुछ ना कुछ परिशानिया हैं लेकिन इस बार ओवर इमोशनल नो होकर केबीसी एक इंसपिरेशनल होगा। इसके अलावा भी शो में काफी कुछ बदलाव किये गये हैं। कई नये पडा़व डाले गये हैं। क्या क्या बदलाव हैं ये जानने के लिए थोड़ा और इंतजार करिये।


Click it and Unblock the Notifications












