जल्द शुरू होगा 'केबीसी 7'
महानायक अमिताभ बच्चन टेलीविजन शो 'कौन बनेगा करोड़पति' (केबीसी) के सातवें संस्करण की शुरुआती झलकियों की शूटिंग के लिए बिल्कुल तैयार हैं। अमिताभ ने ट्विटर पर लिखा, "मुझे 'कौन बनेगा करोड़पति' के अगले संस्करण की शुरुआती झलकियों की शूटिंग शुरू करनी है। यह अभी-अभी समाप्त हुआ था, जिंदगी बहुत जल्दी और तेजी से बढ़ रही है।"
70 वर्षीय अमिताभ ने इसके तीसरे संस्करण को छोड़ोकर सभी संस्करणों की मेजबानी की है। यह शो 'हू वांट्स टू बी ए मिलियनेयर' पर आधारित है। इसका प्रसारण सोनी चैनल पर होगा। अमिताभ बच्चन ने हाल ही में अपनी फिल्म सत्याग्रह की शूटिंग खत्म की है और ये फिल्म इस साल अगस्त माह में रिलीज होगी।
हर कोई कौन बनेगा करोड़पति शो का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। पिछले साल मुंबई की ही एक महिला ने पांच करोड़ रुपये जीतकर एक इतिहास रचा था और साल भी महिलाओं के इरादे काफी ऊपर हैं। सभी को उम्मीद है कि इस साल भी अमिताभ बच्चन का ये शो कुछ और लोगों के सपने पूरे करेगा।
More from Filmibeat
kbc amitabh bachchan twitter kaun banega crorepati tv केबीसी अमिताभ बच्चन ट्विटर कौन बनेगा करोड़पति टीवी


Click it and Unblock the Notifications












