केबीसी 7- फातिमा बनीं पहली महिला करोड़पति, पिता का सपना करेंगी पूरा!

फिरोज फातिमा ने एक करोड़ जीतने के बाद कहा मेरे पिता अब इस दुनिया में नहीं हैं। उनकी ख्वाहिश थी कि मैं पीसीएस ऑफीसर बनूं। घर का खर्च चलाने और पढ़ाई के लिए पिता ने लोन ले रखा था। जीते हुए पैसों से पहले तो मैं अपने पिता का लोन चुकाउंगी और छोटी बहन फायदा की पढ़ाई पूरी कराउंगी। इसके बाद बीएससी की पढ़ाई पूरी करने के बाद अब खुद भी यूपीएससी की तैयारी करुंगी। फिरोज काफी खुश है कि वो एक करोड़ रुपये जीत गयी हैं और अब उनकी कई सारी मुश्किलों दूर हो जाएंगी।
फिरोज फातिमा सहारनपुर के गांव संसारपुर की रहने वाली है। उन्होंने बताया कि उन्होंने अपनी जनरल नॉलेज अखबारों को पढ़कर बढा़ई है। फिरोज ने कहा वो पिछले चार साल से केबीसी में आने की कोशिश कर रही हैं। इस बार जब वो केबीसी में आईं और पहले दो चांस में वो हॉट सीट पर नहीं पहुंच पाईँ तो वो काफी निराश हो गयी थीं। लेकिन जैसे ही उनका चांस आया वो काफी खुश हुईं। फातिमा को यकीन ही नहीं हुआ कि वो एक करोड़ जीत गयी हैं। जब अमिताभ ने उन्हें चेक दिया और दर्शकों ने तालियां बजाकर उन्हें बधाई तो तब उन्हें यकीन हुआ।


Click it and Unblock the Notifications











