Exclusive- जानिये क्यों हैं बेशर्म रणबीर की छाती पर बाल
रणबीर कपूर और नीतू सिंह अपनी अगली फिल्म बेशर्म के प्रमोशन के लिए जी जान से जुटे हुए हैं। ये पहली बार है जब रणबीर कपूर और उनकी मां नीतू कपूर एक साथ किसी फिल्म में काम कर रहे हैं। बेशर्म फिल्म में रणबीर कपूर, नीतू कपूर और ऋषी कपूर तीनों साथ में नज़र आएंगे। हाल ही में कौन बनेगा करोड़पति के सेट पर रणबीर कपूर और नीतू सिंह अपनी अगली फिल्म बेशर्म के प्रमोशन के लिए गये। रणबीर कपूर ने केबीसी के सेट पर जाते ही सबसे पहले अमिताभ बच्चन के पैर छुए और उसके बाद अमिताभ बच्चन ने नीतू कपूर के साथ मिलकर शो के दौरान कई सारी पुरानी यादें ताजा कीं। नीतू कपूर भी काफी समय बाद अमिताभ बच्चन से मिलकर और उनके शो में जाकर काफी खुश और नर्वस थीं।
नीतू कपूर ने शो में एट्री करने से पहले कहा कि वो काफी नर्वस हैं क्योंकि काफी सालों के बाद वो अमिताभ बच्चन से मिल रही हैं और उनके सामने केबीसी की हॉट सीट पर बैठने जा रही हैं। नीतू कपूर और अमिताभ बच्चन ने मिलकर कई सारी पुरानी बातें याद कीं जब वो साथ में फिल्म की शूटिंग के दौरान काफी मजे करते थे और उनका उस समय एक अलग तरह का हाय करने का तरीका था। दोनों एक दूसरे को देखकर हाथ हिलाते थे और कहते थे हाई.. इसके अलावा भी कई सारी बातें थीं जो कि अमिताभ और नीतू को याद आईं लेकिन रणबीर के सामने अमिताभ उन बातों को शेयर नहीं कर सके।
रणबीर कपूर ने शो के दौरान बताया कि उनकी फिल्म बेशर्म में उनका किरदार का नाम बबली है जो कि अमिताभ बच्चन का बहुत बड़ा फैन है। इसके अलावा रणबीर कपूर ने ये भी कहा कि इस किरदार के लिए फिल्म के निर्देशक अनुराग कश्यप ने उनसे कहा था कि उन्हें अमिताभ की तरह ही रणबीर की छाती पर भी बाल चाहिए। इस बात को सुनर अमिताभ काफी शर्मा गये।


Click it and Unblock the Notifications











