हाउसवाइफ हैं सनमीत, लेकिन सब जानती हैं

KBC 6
केबीसी 6 में पहली बार 5 करोड़ रुपये की धनराशि जीतने वाली महिला सनमीत कौर की जीत पर पूरे देश की महिलाएं खुश हैं और साथ ही महिला होने पर गर्व का अनुभव भी कर रही हैं। सनमीत इस वक्त किसी बॉलीवुड सेलिब्रिटी से कम नहीं हैं साथ ही सनमीत की इस जीत से उनके परिवार वाले भी इस वक्त लाइमलाइट में हैं। कल तक जो सनमीत एक किराए के घर में अपनी दो बेटियों, पति और सास के साथ मुंबई में रहती थीं जिनकी दुनिया सिर्फ उनके परिवार के इर्द गिर्द ही घूमती थी आज वो खबरों की सुर्खियों में हैं और हर कोई उनसे बात करने के बेताब है। सनमीत एक हाउसवाइफ हैं लेकिन उनके ज्ञान का दायरा काफी बड़ा है। उन्हें देश विदेश की खबरों की काफी अच्छी जानकारी है।

सनमीत कौर से पूछे जाने पर कि वो इन पांच करोड़ रुपये की धनराशि का क्या करेंगी उन्होंने कहा कि सबसे पहले तो उन्हें इस घर को खरीदना है जिसमें वो शादी के बाद पिछले 18 साल से रह रही है। उनके पति और सास, ससुर पिछले करीब 42 सालों से इस किराये के घर में रह रहे थे। कुछ साल पहले उनके ससुर का निधन हो गया। सनमीत के ससुर जी हमेशा चाहते थे कि वो ये घर खरीदकर अपनी पत्नी को उपहार करें। लेकिन इस ख्वाहिश के साथ ही वो इस दुनिया से चले गये। अब सनमीत चाहती हैं कि जिस घर में उनके ससुर जी की इतनी सारी यादें जुड़ी हुई हैं उस घर को खरीदकर वो अपनी सास को गिफ्ट करें।

सनमीत कौर के पति मनमीत सिंह एक एक्टर हैं। कुछ साल पहले मनमीत कौर को बिजनेस में काफी नुकसान हो गया और उनके ऊपर काफी कर्जा चढ़ गया। अब इन पैसों से सनमीत अपने पति के कर्जे को भी भरना चाहती हैं। अमिताभ बच्चन ने भी सनमीत कौर की इस जीत पर अपनी ढ़ेर सारी बधाईयां दी हैं और कहा है कि सनमीत दुनिया भर की महिलाओं के लिए एक आदर्श हैं। सभी को सनमीत से प्रेरणा लेनी चाहिए। सनमीत ने ये भी बताया कि शादी हो जाने से वो अपनी पढ़ाई आगे जारी नहीं रख सकीं लेकिन उन्होंने हाल ही में हुई अपनी सर्जरी के बाद एक बार फिर से बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने के साथ साथ अपना ज्ञान भी बढ़ाना शुरु कर दिया। एक हाउसवाईफ होकर भी सनमीत वाकई सब जानती हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X