केबीसी 6 विनर सुनमित कौर करेंगी डिजाइनर बुटीक लांच

सनमीत ने एक टेलीफोनिक साक्षात्कार में आईएएनएस को बताया, "फैशन डिजाइनिंग करने के दौरान मैंने हमेशा एक डिजाइनर बुटीक चाहा। मैं भारतीय पहनावे को सराहती हूं, विशेषकर मुगलों और पंजाबियों के पहनावे को।"
सनमीत लोकप्रिय शो 'केबीसी' में पांच करोड़ रुपये जीतने वाली पहली महिला हैं। चंडीगढ़ मूल की मुंबई निवासी सनमीत एक गृहणी हैं।बुटीक में सनमीत के दोस्त किरण और सन्नी उनके साझेदार हैं। यह बुटीक यहां मेहता चौक स्थित शिवाजी एंक्लेव में खुलेगा।दिल्ली के बाद उनका अगला बुटीक गुड़गांव और मुंबई में खुलेगा।
वह स्वीकार करती हैं कि केबीसी ने उनकी जिंदगी बदल दी।उन्होंने कहा, "मुझे दुनिया से आर्थिक मदद के अलावा ढेर सारा प्यार और सहयोग मिला है। लोगों ने मुझे पहचानना शुरू कर दिया है। मैं लोगों के बीच काफी चर्चित हूं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











