पंजाबियों की शान बन गयीं सनमीत कौर

Sunmeet Kaur
केबीसी सीजन 6 में 5 करोड़ जीतने वाली पहली महिला कंटस्टेंट सनमीत कौर ने पंजाबियों की शान बढ़ा दी। ट्विटर से लेकर फेसबुक तक पर सनमीत कौर को लोग बधाईयां दे रहे हैं। ट्विटर पर तो लोगों ने ये भी लिखा है कि सनमीत ने पंजाबियों की शान बढ़ा दी है और साथ ही कहा है। सनमीत कौर 5 दिसंबर को शूट हुए एपिसोड में कंप्यूटर जी के द्वारा पूछे गये सभी 13 सवालों के जवाब देकर केबीसी की सबसे बड़ी रकम जीतने वाली पहली महिला बन गयी हैं।

सनमीत कौर ने पूरे गेम के दौरान बड़ी ही कुशलता और निडरता के साथ सवालों के जवाब दिये। सवालों के जवाब देते समय सनमीत काफी कॉन्फिडेंट थीं। उन्होंने एक के बाद एक सभी सवालों के जवाब दिये। जब 13वें और आखिरी प्रश्न तक वो पहुंची तो उनसे कंप्यूटर ने पूछा कि भारत की दूसरी सबसे ऊंची चोटी k2 पर सफलता पूर्वक चढ़ने वाली पहली महिला कौन हैं तो सनमीत ने अपनी बची हुई दो लाइफलाइन का प्रयोग किया। फोन अ फ्रैंड के दौरान तो जवाब मिलने से पहले ही टाइम अप हो गया लेकिन डबल डिप का यूज करके सनमीत ने आखिरकार 5 करोड़ जीत ही लिये।

सनमीत को बधाईयां देते हुए लोगों ने ट्विटर पर की ट्वीट किये हैं उनमें से एक ट्विटर यूजर आनंद चौबे ने ट्वीट किया "सनमीत कौर साहनी ने केबीसी 6 में पांच करोड़ जीत लिये। देखा दोस्तों पंजाबियों के पास भी दिमाग होता है।" तो आखिरकार केबीसी के पंचकोटी महामनी की विजेता बनकर सनमीत कौर ने पंजाबियों का सर फर्क से ऊंचा कर दिया है। ज्ञात हो कि सनमीत कौर के पति एक एक्टर हैं और टीवी सीरियल्स और फिल्मों में साइड रोल्स करते हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X