KBC 6: सनमीत के मुरीद हुए अमिताभ बच्चन

KBC 6 की पहली करोड़पति महिला सनमीत कौर की अमिताभ बच्चन ने जमकर तारीफ की है, अमिताभ बच्चन ने ब्लॉग पर लिखा है कि आज के युग में महिलाएं किसी भी मामले में पुरूषों से कम नहीं है,इस बात को पूरी तरह से सनमीत कौर ने सिद्ध कर दिया है। अमिताभ बच्चन ने लिखा है कि सनमीत काफी आत्मविश्वासी हैं उन्होंने जरा भी हड़बड़ाहट हॉट सीट पर नहीं दिखायी। अमिताभ ने लिखा है कि सनमीत लोगों के लिए और देश की बेटियों के लिए एक आदर्श है।

गौरतलब है कि केबीसी 6 में इस बार सनमीत कौर ने पांच करोड़ रूपये जीते हैं। सनमीत कौर मुबंई के किराये के मकान में रहती हैं। वो 12 वीं पास है लेकिन बच्चों को ट्यूशन पढ़ाती हैं।

Amitabh Bachchan
अमिताभ बच्चन ने लिखा है कि सनमीत से लोगों को सबक लेना चाहिए। सनमीत ने साबित किया है कि ज्ञान ही सफलता की कुंजि है और जिसके पास ज्ञान है उसकी सफलता को कोई नहीं रोक सकता है। अमिताभ को सनमीत से मिलकर काफी अच्छा लगा उन्होंने कहा कि सनमीत जैसे लोग देश और समाज के लिए पथ-प्रदर्शक बन सकते हैं। सनमीत कौर से पहले बिहार के सुशील कुमार ने पिछले सीजन में पाचं करोड़ जीते थे।

वैसे सनमीत ने भी अपनी जीत का सेहरा अपनी मेहनत, ज्ञान और ऊपर वाले के आशिर्वाद के नाम पर बांधा है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X