Exclusive: ये था सनमीत का पांच करोड़ का सवाल

सनमीत कौर जब केबीसी के आखिर पड़ाव पर पहुंची और उनके सामने कंप्यूटर जी ने 13 वां और आखिरी प्रश्न रखा जिसकी कीमत 5 करोड़ रुपये थी तो सनमीत काफी नर्वस थीं। उस समय उनके पास दो लाइफलाइन बची थीं। पहली थी डबल डिप और दूसरी थी फोन अ फ्रैंड। सनमीत के सामने प्रश्न आया कि दुनिया की दूसरी सबसे ऊंची चोटी के2 पर सफलता पूर्वक चढ़ने वाली पहली महिला कौन थीं? सनमीत को इसका जवाब पता नहीं था तो उन्होंने फोन अ फ्रैंड की लाइलाइन यूज की। उन्होंने अपनी दोस्त रविंदर कौर को फोन किया और इस सवाल का जवाब पूछा लेकिन अफसोस जब तक रविंदर इसका जवाब दे पातीं उनका टाइम ही पूरा हो गया। उसके बाद सनमीत ने अपनी दूसरी और आखिरी लाइफलाइन डबल डिप यूज की और फिर सही जवाब दिया। इसी के साथ वो पांच करोड़ जीतने वाली पहली महिला बन गयीं।
सनमीत कौर के पति मुबई में पिछले 42 सालों से एक किराये के मकान में रहते हैं और शादी के बाद पिछले 18 सालों से सनमीत भी उन्हीं के साथ उस किराये के मकान में रही रही हैं। सनमीत कौर की दो बेटियां हैं। सनमीत कौर ने बताया कि वो इन पैसों से अपने किराये के घर को खरीदना चाहती हैं और अपनी सास को तोहफे में देना चाहती हैं। उनके ससुर की भी यही इच्छा थी कि वो ये घर खरीदें। इस घर से सनमीत की सास की कई सारी यादें जुड़ी हुई हैं और वो चाहती हैं कि ये घर हमेशा उनके पास रहे। सनमीत कौर ने बताया कि उनके पति को कुछ सालों पहले बिजनेस में बड़ा नुकसान हुआ था और इस दौरान उन्हें काफी लोन लेना पड़ा। वो कर्जा भी सनमीत कौर उतारना चाहती हैं।


Click it and Unblock the Notifications











