सनमीत बन गयीं आम से खास, जीतीं 5 करोड़

सनमीत कौर मुंबई शहर में रहने वाली एक मध्यमवर्गीय परिवार से ताल्लुक रखती हैं। 37 साल की सनमीत कौर का पूरी परिवार मुंबई के एक किराये के परिवार में रहता है और घर का खर्च चलाने के लिए वो ट्यूशन भी करती हैं। सनमीत कौर ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि चार साल पहले वो बहुत गंभीर रुप से बीमार पड़ गयी थीं। उसके बाद धीरे धीरे वो ठीक हुईं और एक दिन अचानक ही उन्हें केबीसी से फोन आ गया। सनमीत को इस बात पर भरोसा ही नहीं हो रहा था कि वो पांच करोड़ जीत गयी हैं। जब अमिताभ ने उन्हें इस बात का यकीन दिलाया और उनके पति ने उन्हें गले लगाकर बधाई दी तब जाकर सनमीत को भरोसा हुआ कि वो पांच करोड़ जीत कर एक इतिहास रच दिया है। सनमीत कौर की दो बेटियां हैं।
सनमीत कौर से पहले बिहार के सुशील कुमार ने पिछले सीजन में पाचं करोड़ जीते थे। सनमीत कौर के पति सनमीत कौर की सफलता से बेहद खुश हैं और उन्होंने खुश होकर कहा कि वो बड़े ही गर्व के साथ अब कह सकते हैं कि वो एक करोड़पत्नि के पति हैं। अमिताभ बच्चन ने भी मीडिया से सनमीत कौर की सफलता पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा "केबीसी की पूरी टीम को सनमीत पर गर्व है और वो समाज की सभी महिलाओं की रोलमॉडल हैं।"


Click it and Unblock the Notifications











