Exclusive: जानिये कैसा होगा केबीसी का आखिरी एपिसोड?

अमिताभ बच्चन ने केबीसी के आखिरी एपिसोड के शूट से एक दिन पहले ट्विटर पर लिखा "और केबीसी कल खत्म हो जाएगा, सीजन खत्म, 21 हफ्ते माई गॉड, ऐसा लग रहा है कि ये कल ही बात हो। बहुत कुछ हुआ और उन सबकी वजह थी।" उसके बाद 20 जनवरी को जिस दिन केबीसी का आखिरी एपिसोड टेलिकास्ट हो रहा था अमिताभ ने ट्वीट किया "केबीसी खत्म हो गया। कभी नहीं सोचा था कि ये शुरु होगा और क्षणों में खत्म हो जाएगा।" फेसबुक पर भी अमिताभ ने लिखा "केबसी के संस्करण की समाप्ति हो रही है बहुत दुख हो रहा है। मैं अपनी भावना को शब्दों में बयां नहीं कर सकता। यह दर्शक ही थे जो यहां आस्था से आए और बेहद शांत और शिष्टाचारपूर्वक बैठे रहे। मुझे उम्मीद है कि जल्द आप सबके सामने आऊंगा।"
अब आपको बताते हैं कि इस शो के आखिरी दिन क्या क्या होने वाला है। शो के आखिरी एपोसोड में जो कि 26 जनवरी को टेलिकास्ट होगा की शुरुआत अमिताभ की एक ऑडियो वीडियो से होगी। जिसमें अमिताभ को अपने बंगले प्रतीक्षा से निकलते हुए और शो के लिए स्टूडियो आते हुए दिखाया जाएगा। इस वीडियो में अमिताभ की आवाज में एक ऑडियो है जिसमें अमिताभ बताएंगे कि आज उनका मन शूट पर जाने को नहीं कर रहा है क्योंकि वो बहुत दुखी हैं। जिन दर्शकों से वो हर रोज मिलते थे आज उनसे आखिरी बार मुलाकात होगी। शो के आखिरी एपिसोड में शो के दौरान अच्छी धनराशि जीतने वाले और अपनी जिंदगी बदल के रख देने वाले कुछ प्रतिभागियों को भी बुलाया गया है। वो शो से जुड़े अपने अनुभव दर्शकों से बांटेंगे। अमिताभ और प्रतिभागियों के बीच शो के दौरान हुई कुछ खट्टी मीठी बातें और यादें इस एपिसोड में दोहराई जाएंगी। साथ ही बैक स्टेज अमिताभ के शो को क्रू के साथ होने वाली मस्तियों को भी दिखाया जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications











