सनमीत कौर और सवाल पांच करोड़ का

By सोनिका मिश्रा

कौन बनेगा करोड़पति 6 में हाल ही में मुंबई की एक आम हाउसवाइफ सनमीत कौर ने पांच करोड़ रुपये जीतकर दुनिया भर की महिलाओं के सामने एक मिसाल कायम कर दी है। हर कोई आज सनमीत कौर के बारे में ही बात कर रहा है। कल तक एक आम सी हाउसवाइफ अब सुर्खियां बना रही है। हर एक चैनल उनसे बात करना चाहता है उनसे पूछना चाहता है कि वो इन पैसों से क्या करेंगी उनकी प्रेरणा कौन है, वो अपनी सफलता का श्रेय किसे देती हैं। आम आदमी तो छोड़िये खुद अमिताभ बच्चन तक सनमीत कौर के फैन हो गये हैं और सनमीत कौर की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग पर भी लिखा कि सनमीत कौर से सभी महिलाओं को प्रेरणा लेनी चाहिए।

सनमीत कौर ने मीडिया से बातचीत करते समय बताया कि वो पढ़ाई करना चाहती थीं लेकिन शादी जल्दी हो जाने से उनकी पढ़ाई बीच में ही रुक गयी और वो आगे नहीं पढ़ पाईं। शादी के बाद वो पढ़ाई आगे नहीं बढ़ा पाईं लेकिन पढ़ाई करने की उनकी चाहत उनके दिल मे ही रही। कुछ साल पहले सनमीत की तबियत काफी खराब हो गयी और उनकी सर्जरी हुई। ऐसे में उनके पति ने उनकी बड़ी देखभाल की। सनमीत कौर के पति मनमीत कौर एक एक्टर हैं जो कि टीवी सीरियल्स और फिल्मों में साइड रोल किया करते हैं। मनमीत कुछ समय पहले बिजनेस भी करते थे लेकिन उन्हें बिजनेस में भारी नुकसान हुआ और उनपर काफी कर्जा चढ़ गया।

सनमीत कौर ने अपनी सर्जरी के बाद बच्चों की ट्यूशन लेने शुरु की और साथ ही अपनी पढ़ाई भी शुरु की। सनमीत ने केबीसी का हर एक एपिसोड भी देखा यहां तक की उन्होंने केबीसी के शो के दौरान एक लाख रुपये के लिए पूछे गये सभी सवालों के जवाब भी दिेये लेकिन कभी भी उनका लक काम ना आया। और इस सीजन में उन्होंने सिर्फ एक बार ही शो में फोन करके सवाल का जवाब दिया और उन्हें शो से कॉल आ गया। शो से कॉल आने के बाज वो काफी खुश हुईं और साथ ही उनका पूरा परिवार भी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X