KBC में 50 लाख जीतने वाली तहसीलदार अमिता सिंह गिरफ्तार, सामने आया 2.5 करोड़ का फ्रॉड मामला
Kaun Banega Crorepati: टीवी का मोस्ट पॉपुलर शो है कौन बनेगा करोड़पति। शो के होस्ट हैं अमिताभ बच्चन जो अकसर हॉट सीट पर बैठे कंटेस्टेंट का हौसला बढ़ाते नजर आते हैं। बता दें कि शो से जुड़े कई सवालों और कई मुद्दों को लेकर खबरें सामने आती रहती हैं, लेकिन ऐसा पहली बार हुआ है कि शो से 50 लाख जीतने वाली महिला अफसर एक बड़े फ्रॉड में फंसी हो।

2.5 करोड़ घोटाले में आया अमिता सिंह का नाम
दरअसल अमिताभ बच्चन के शो में 50 लाख जीतने वाली अमिता सिंह तोमर पर मध्यप्रदेश के ग्वालियर से 2.5 करोड़ रुपये बाढ़ राहत घोटाले में कथित तौर पर शामिल होने का आरोप लगाया जा रहा है। इस मामले में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।
इस दिन किया जाएगा कोर्ट में पेश
अधिकारियों से मिल रही जानकारी के मुताबिक अमिता सिंह तोमर को गुरुवार को बड़ौदा तहसील में 2021 में हुई कथित अनियमितताओं के सिलसिले में गिरफ्तार कर लिया गया था। उन्हें पहले अदालत में पेश किया गया उसके बाद उन्हें शिवपुरी की जेल भेज दिया गया।
अमिता सिंह को हटाया गया उनके पद से
दरअसल बड़ौदा के सब डिविजनल पुलिस अधिकारी अवनीत शर्मा के नेतृत्व में उनकी टीम द्वारा ग्वालियर के चंद्रवदनी नाका स्थित उनके घर से अमिता सिंह तोमर को गिरफ्तार किया गया। बताया जा रहा है कि अमिता सिंह तोमर विजयपुरी की तहसीलदार थीं, लेकिन इस केस में उनका नाम सामने आने के बाद अर्पित वर्मा ने बुधवार को उनके पद से उन्हें हटा दिया। बताया यह भी जा रहा है कि अमिता सिंह ने कई बार सुप्रीम कोर्ट में अपनी अग्रिम जमानत के लिए आवेदन किया था, लेकिन बार-बार उनकी अपील खारिज कर दी गई थी। बताया जा रहा है कि इस मामले में अमिता सिंह के साथ ही 110 लोगों का नाम और भी शामिल है। जिसके खिलाफ FIR दर्ज की जा चुकी है।


Click it and Unblock the Notifications











