केबीसी के बिग विनर सुशील ने ठुकराया बिग बॉस का ऑफर

सुशील ने कहा कि एंडमोल इंडिया के अधिकारियों ने उनसे मुलाकात कर बिग बॉस में हिस्सा लेने की पेशकश की लेकिन मैंने मना कर दिया। मुझे मेरी छवि सबसे ज्यादा प्यारी है। मुझे कोई ऐसा काम नहीं करना जससे मेरी इमेज खराब हो।
27 वर्षीय सुशील ने आगे कहा कि अगर मैं बिग बॉस में जाता हूं और वहां कुछ दिन बिताता हूं तो यह मेरे विचार और लक्ष्य को परिवर्तित कर देगा। वह महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना, मनरेगा के ब्रांड अम्बेसडर के रूप में खुश हैं। उन्होंने कहा, आम जनता के लिए काम करने से ज्यादा मेरे लिए गर्व की बात कुछ नहीं हो सकती।


Click it and Unblock the Notifications











