सुशील ने मनरेगा के ब्रांड एम्बैसेडर बनने पर खुशी जताई

यह घोषणा सोमवार को केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री जयराम रमेश ने की। मंत्री ने कहा कि वो सुशील कुमार से मिले और उनसे इस सिलसिले में बात भी की। वो मनरेगा के ब्रांड एम्बैसेडर बनने को तैयार हो चुके हैं। उन्होंने यह कहा कि सुशील ही असल करोड़पति हैं।
उनसे इसलिए संपर्क साधा गया क्योंकि वो आज के चर्चित चेहरे बन चुके हैं और इससे पहले वो मनरेगा में काम कर चुके हैं। मुझे बेहद खुशी है कि इस काम के लिए मुझे चुना गया।
इस बारे में सुशील का मानना है कि मनरेगा से मेरा जीवन चमका है और इस विश्वास को सबके बीच जगाने का काम करूंगा। कोशिश करूंगा की मैं भारत की तकदीर बदल सकूं।


Click it and Unblock the Notifications











