15 अगस्त से शुरू होगा केबीसी-5

By Priya Srivastava

A biggest reality show on Sony Television Kaun Banega Crorepati season 5 is going to start from August 15.
सोनी टीवी पर केबीसी 4 की सफलता के बाद अब बिग सिनर्जी ने घोषणा की है कि केबीसी 5 की शुरुआत 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस से की जायेगी। शो के होस्ट इस बार भी कोई और नहीं अमिताभ बच्चन ही होंगे। 27 मई से इसके प्रश्नों की शुरुआत कर दी जायेगी।

गौरतलब है कि इस बार इसके प्रोमो बिग बी के घर पर ही शूट किये हैं और पिछली बार से इसे और खास बनाने की तैयारी की जा रही है। इसका समय रात के 9 बजे ही तय किया गया है। इसकी शूटिंग फिल्म सिटी में फ्लोर नंबर 16 पर की जा रही है। हालांकि उससे पहले तक सोनी टीवी पर एंटरटेनमेंट के लिए कुछ भी करेगा का प्रसारण किया जायेगा।

चैनल के अधिकारियों का कहना है कि वे इस बात से बेहद खुश हैं कि इसकी शुरुआत देश के लिए सबसे खास दिन पर की जा रही है। चूंकि इस दिन सभी स्वतंत्रता दिवस के रंग में रंगे होते हैं। इस शो में आज से रजिस्ट्रेशन शुरू हो जायेंगे और बिग बी शीला की जवानी से संबंधित प्रश्न पूछेंगे। अब लीजिए, शीला की जवानी से बिग बी खुद को दूर नहीं कर सके हैं। उन्हें भी करोड़पति में शीला को लाना ही पड़ा चूंकि वे जानते हैं कि यह गीत कितना लोकप्रिय हो चुका है। कुछ प्रश्न 5 जून को पूछे जायेंगे। कुछ प्रश्न जीके पर आधारित होंगे।

गौरतलब है कि जब तक कुल 15 से 20 प्रोमो दिखाये जायेंगे। इस बार इसके 42 से 60 एपिसोड बनाये जा रहे है। इस बारे में बिग बी ने कहा है कि वह इस बात से बेहद खुश हैं कि उन्हें इस बार फिर से अपना पसंदीदा शो होस्ट करने का मौका दिया जा रहा है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X