पैसे की तलाश में भटक रहा है करोड़पति सुशील

उल्टा उनका जीना उनके शहर वालों ने हराम कर रखा है। कई स्वयंसेवी संस्थाओं ने तो सुशील को खत लिख-लिख कर चैरिटी के लिए पैसे मांग रखे है। जिसकी वजह से सुशील और उनका परिवार मोतिहारी छोड़ने को तैयार हो गया है।
इस बारे में अमिताभ बच्चन से उनके चाहने वालों ने टि्वटर पर जवाब मांगा है कि अगर सुशील कुमार विनर है तो फिर उन्हें अभी तक पैसे क्यों नहीं दिये गये हैं। जिसके जवाब में अमिताभ ने जवाब दिया है कि सुशील कुमार को पैसे जरूर मिलेंगे। बिग बी ने साफ लिखा है कि सुशील का चेक रेडी है। वह इसे 16 को दिल्ली में होने वाले एक सीएनएन-आईबीएन अवॉर्ड फंक्शन में लेना चाहते हैं। इसलिए उन्हें अभी तक पैसे नहीं मिले हैं। इसलिए शो की टीम जिम्मेदार नहीं है। जो भी बातें मीडिया में आ रही है वो बेबुनियाद है।
तो वहीं दूसरी ओर मीडिया में यह खबर फैली हुई है कि सुशील कुमार खासे परेशान है। उन्होंने कहा कि उन्हें पता ही नहीं उनसे शो वाले कब संपर्क करेंगे। उनका कहना है कि उन्हें तो यह भी नहीं पता कि टैक्स वगैरह कट कर उन्हें कितना पैसा मिलेगा। लोग मुझसे उस रकम में से कुछ हिस्सा मांग रहे हैं जो उन्हें अभी तक मिला ही नहीं है।


Click it and Unblock the Notifications











