..................... KBC starting August 2011 says Amitabh Bachchan on Twitter | केबीसी 5 में बदले-बदले से नजर आयेगें अमिताभ बच्चन - Hindi Filmibeat

केबीसी 5 में बदले-बदले से नजर आयेगें अमिताभ बच्चन

Amitabh Bachchan
अमिताभ बच्चन जिनके व्यक्तित्व में ही इतनी चमक है जिसे बयां कर पाना बेहद मुश्किल है। उनकी आवाज, उनकी चाल और उनका स्टाइल हर आम चीज खास बना देता है। केबीसी 5 का ऐलान हो चुका है, इस बार भी ये क्वीज शो सोनी पर प्रसारित होगा और इसे अमिताभ बच्चन ही होस्ट करेगें। ये शो अगस्त में टीवी पर आने की उम्मीद है, जिसमें पिछली बार से ज्यादा एपीसोड होने की संभावना है।

इस बारे में सारी जानकारी बॉलीवुड के शहंशाह ने टि्वटर पर दी है। अमिताभ ने लिखा है कि इस बार के अमिताभ का लुक पहले के केबीसी वाले अमिताभ से अलग होगा । अमिताभ रोहिल बल द्वार डिजाइन किये हुए सूट पहनेंगे और अपने गले में रूमाल भी बंधे होंगे। आपको बता दें कि कौन बनेगा करोड़पति वो शो है जिसने टीवी की दुनिया की तस्वीर बदल दी थी।

जब ये शो साल 2000 में स्टार प्लस पर रात नौ बजे प्रसारित होता था तब सड़के सूनसान और गलियां वीरान हो जाती थीं। केबीसी वन और केबीसी 2 दोनों के होस्ट अमिताभ बच्चन ही थे। जिसने सफलता के कड़े झंडे गाड़े थे। केबीसी 3 की मेजबानी शाहरूख खान ने की थी जिसे कि अपेक्षित सफलता नहीं मिली थी, इसलिए केबीसी 4 में अमिताभ की दोबारा वापसी हुई थी और ये शो फिर से टॉप वन में पहुंच गया था। हालांकि इस बार शो स्टार पर नहीं बल्कि सोनी पर आया था। इस बार भी ये शो सोनी पर ही आयेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X