KBC 4 में दिखेगी छोटे शहरों की प्रतिभा : अमिताभ

अमिताभ ने कहा, "इस बार छोटे शहरों की प्रतिभा दिखेगी क्योंकि बड़े पैमाने पर इंटरनेट और मोबाइल का विस्तार हुआ है। शहरी क्षेत्रों के युवा ही नहीं बल्कि छोटे कस्बों और शहरों के अलावा ग्रामीण इलाके के लोग अब पहले से ज्यादा सचेत हो चुके हैं। उन्हें पता है कि बाकी दुनिया में क्या चल रहा है।" अमिताभ बच्चन के 68वें जन्मदिन के मौके पर 11 अक्टूबर को केबीसी 4 की शुरुआत की जाएगी और बॉलीवुड के इस मेगास्टार का कहना है कि 'हॉट सीट' पर लौटना काफी सुखद है।
कौन बनेगा करोड़पति के तीसरे संस्करण की मेजबानी बॉलीवुड के स्टार अभिनेता शाहरुख खान ने की थी। केबीसी की पहले भी मेजबानी कर चुके अमिताभ बच्चन अभी भी इसके लिए अभ्यास कर रहे हैं। अमिताभ कहते हैं, "आप सोच सकते हैं कि मैंने 41 साल तक बॉलीवुड में काम किया है और लगभग 200 से अधिक फिल्मों में काम कर चुका हूं। हर बार जब मैं सुबह में शूटिंग के लिए जाता हूं तो पेट में कुलबुलाहट सी होती रहती है।"


Click it and Unblock the Notifications