यूपी की फिरोज फातमा बनीं केबीसी 2013 की पहली महिला करोड़पति
फातमा इस शो का हिस्सा अपने पापा की बीमारी का इलाज कराने के मकसद से लिया था। फातमा विज्ञान विषय में स्नातक हैं औऱ सहारनपुर की रहने वाली हैं। अपनी जीत पर बेहद खुश होतीं फातमा ने कहा कि वह हॉट सीट पर पहुंचने की उम्मीद खो चुकी थीं, लेकिन आखिरकार उन्हें मौका मिल ही गया। करोड़पति फातमा ने कहा, "पिछली कड़ी में हॉट सीट तक न पहुंचने पर मैं बेहद घबराई हुई थी और सोचा कि खाली हाथ घर लौटना पड़ेगा। लेकिन तब मैंने 'फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट' राउंड में सफलता पाई और हॉट सीट के लिए अपना रास्ता बना लिया।"
फातमा उनके ज्ञान सागर का श्रेय अखबारों और न्यूज चैनलों को देती हैं।यह युवा महिला अब अपने पिता के ऋण से परिवार को छुटकारा दिलाना चाहती है। इसके साथ ही स्वर्णिम भविष्य बनाने के लिए पढ़ाई में भी कुछ पैसे लगाना चाहती हैं।
केबीसी में आना, एक करोड़ रूपये जीतना और अमिताभ बच्चन के साथ गेम खेलना यह सब कुछ फातमा के लिए किसी सपने से कम नहीं था। फातमा ने कहा कि मुझे अब भी लग रहा है कि जैसे मैं कोई ख्वाब देख रही हूं जो कि बहुत हसीन हैं।


Click it and Unblock the Notifications
