KBC 17: 5वीं के बच्चे ने अमिताभ बच्चन से की बदतमीजी, गुस्साए फैन्स बोले- इसे बेल्ट ट्रीटमेंट की जरूरत है...

Kon Banega Crorepati 17: टीवी का मोस्ट पॉपुलर शो कौन बनेगा करोड़पति आए दिनों चर्चाओं में रहता है। इस शो को देखने वालों की संख्या काफी अधिक रहती है क्योंकि शो में पूछे जाने वाले सवाल लोगों की नॉलेज को बढ़ाते हैं। वैसे तो हर सीजन पर फैन्स प्यार बरसाते हैं लेकिन इस बार का सीजन लोगों को खास पसंद आ रहा है। बिग बी मजाकिया अंदाज से लोगों का दिल जीतते दिख रहे हैं। इस शो के वीडियो लगातार सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं, लेकिन फिलहाल तो शो के हालिया एपिसोड का एक क्लिप इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देख अच्छे-अच्छों के होश उड़ गए हैं।
बच्चे ने की अमिताभ बच्चन से बदतमीजी
दरअसल हाल ही में कौन बनेगा करोड़पति सीजन 17 में गुजरात का एक छोटा बच्चा इशित हॉट सीट पर बैठकर खेलना शुरू करता है। शुरुआत में तो लगता है बच्चा ओवर कॉन्फिडेंट है, लेकिन जैसे-जैसे गेम आगे बढ़ता है तो देखा जाता है कि बच्चा अमिताभ बच्चन के साथ बदतमीजी करने लगता है। बच्चे का बोलने का टोन लोगों को जरा भी पसंद नहीं आता। इस बच्चे का क्लिप देखने के बाद लोगों ने बच्चे को मोस्ट हेट बच्चे का टैग दे दिया है।
5वें सवाल पर हुआ आउट
शुरुआत में जैसे ही अमिताभ बच्चन इशित को रूल समझाते हैं तब बच्चा बड़े ही एटीट्यूड में बोलता है। मुझे रूल्स मत समझाओ मुझे पता है। इसके बाद जब अमिताभ बच्चन जब सवाल पूछना शुरू करते हैं। तब बच्चा बिना ऑप्शन जाने ही लॉक कर दो। लॉक करो की जिद करता है। 3 से 4 बार ऐसा करने पर जब बच्चे से पांचवां सवाल पूछा जाता है तब बच्चा ऑप्शन मांगता है, लेकिन जवाब देने के बाद उसका उत्तर गलत निकलता है। और 5वें सवाल पर बच्चा आउट हो जाता है।
Such patience by Amitabh Bachchan ji. I would have given him a scolding he would remember for his life. Such an ill behaved child. Bad parenting https://t.co/sGcjrVan9H
— Deepika Narayan Bhardwaj (@DeepikaBhardwaj) October 12, 2025
Gazab bakchod bachha hai , aage chalke network marketing me diamond level cross karega
— 🦁 (@AndColorPockeT) October 12, 2025
The moment his father decided that belt treatment is required 😭😭 pic.twitter.com/6YFF6sz5fb
— Ambar (@Ambar_SIFF_MRA) October 12, 2025
बच्चे के वीडियो देख लोगों के यूं आए रिएक्शन
बता दें कि बच्चे के बर्ताव को देख बिग बी के फैन्स के जमकर रिएक्शन सामने आए। जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- ये कैसे संस्कार दिए हैं इस बच्चे के मां-बाप ने। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- अगर मैं बिग बी की जगह होता तो पहले थप्पड़ मारता फिर बात करता। वहीं तीसरे यूजर ने पिता की तस्वीर शेयर कर लिखा है- इसे बेल्ट ट्रीटमेंट की जरूरत है। वहीं चौथे पर बच्चे के भविष्य को लेकर चिंता जताई है।


Click it and Unblock the Notifications











