KBC 16: 25 लाख के इस सवाल पर अटके उत्कर्ष बख्शी, क्या आप जानते हैं महाभारत से जुड़े इस प्रश्न का सही जवाब ?

Kaun Banega Crorepati 2024: टीवी का मोस्ट पॉपुलर शो है कौन बनेगा करोड़पति। बता दें कि इस बार शो का 16वां सीजन है और इस बार भी इस शो को महानायक अभिताभ बच्चन ही होस्ट कर रहे हैं। बता दें कि शो का पहला एपिसोड काफी अच्छा गया। यह शो सोमवार रात 9 बजे शुरू हुआ था। खास बात यह है कि इस बार शो में कंटेस्टेंट को 'दोगुनास्त्र' का तोहफा दिया गया है। इसमें कुछ ट्विस्ट भी होंगे, लेकिन कंटेस्टेंट की रकम दो गुनी हो जाएगी।
बता दें कि अमिताभ बच्चन के साथ हॉट सीट पर बैठने वाले पहले कंटेस्टेंट गुजरात के उत्कर्ष बख्शी थे। उन्होंने आते ही खेल को पकड़ लिया और काफी हंसी मसाज के साथ इस खेल को खेला गया, लेकिन अच्छे जवाब देने वाले उत्कर्ष बख्शी की भी एक जगह सुई अटक गई थी और यह सावल 25 लाख रुपये के लिए था। दो लाइफलाइन लेने के बाद भी वह इस सवाल का जवाब नहीं दे पाए थे।
उत्कर्ष बख्शी अब तक 6 लाख 40 हजार रुपये जीत चुके थे। उत्कर्ष बख्शी को वहीं से खेल खत्म करना पड़ा और अमिताभ बच्चन ने खेल के अंत में उन्हें जीती हुई ईनामी राशि की बधाई दी। उत्कर्ष बख्शी तो इस 25 लाख रुपये के सवाल का जवाब नहीं दे पाए थे, लेकिन क्या आप इस महाभारत से जुड़े सवाल का जवाब दे पाएंगे। चलिए जानते हैं कि आखिर ये सवाल कौन सा है।
25 लाख रुपये का सवाल-
'महाभारत के अनुसार, किस भगवान ने अम्बा को एक माला भेंट की थी और कहा था कि जो इसे पहनेगा वह भीष्म को मारेगा ?'
ऑप्शन
A- भगवान शिव
B- भगवान कार्तिकेय
C- भगवान इंद्र
D- भगवान वायु
अगर आपको भी इस सवाल का सही उत्तर नहीं पता है तो आपको बता दें कि इस सवाल का सही उत्तर है ऑप्शन B 'भगवान कार्तिकेय' कहा यह जाता है कि अंबा ने तपस्या करके युद्ध के देवता भगवान कार्तिकेय को खुश किया था। वहीं भगवान कार्तिकेय ने उन्हें सदाबाहर कमल की एक माला थी थी। और घोषणा की थी कि जो भी इसे पहनेगा वह भीष्म का नाश करेगा।


Click it and Unblock the Notifications