..................... KBC 15 Registration Question today harmanpreet kaur is the captain of women premiere league team - Hindi Filmibeat

KBC 15 Registration: अगर क्रिकेट से है प्यार तो केबीसी का ये आसान सवाल दिला सकता है आपको सफलता, जानिए सही जवाब

KBC Registration

KBC Registration Question: मशहूर रिएलिटी शो जिसमें आम लोग भी हिस्सा लेकर मालामाल बनते हैं। उस शो की शुरुआत जल्द ही होने वाली है। कौन बनेगा करोड़पति में हिस्सा लेने के लिए रोज सवाल पूछे जा रहे हैं और सही जवाब देने वाले को मिल सकता है अमिताभ के सामने हॉटसीट पर बैठने का मौका।

कौन बनेगा करोड़पति को लेकर रोजाना एक सवाल किया जाता है, जिसके सही जवाब के बदले आपको मालामाल होने का मौका मिल सकता है। अभी तक रजिस्ट्रेशन के लिए 5 सवाल पूछे जा चुके हैं और अब शो का छठा सवाल भी सामने आ गया है। जिसका सही जवाब देने पर आपको मौका मिल सकता है केबीसी के 15 वें सीजन में जाने का और अमिताभ से मिलने का।

अमिताभ बच्चन अपने लोकप्रिय रियलिटी शो के नए सीजन के साथ छोटे पर्दे पर वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। ऐले में क्या आप केबीसी सीजन 15 में भाग लेने के इच्छुक हैं? अगर हां, तो आपको बॉलीवुड मेगास्टार के पूछे जाने वाले प्रश्नों के उत्तर देने की आवश्यकता है। प्रश्नों के सही उत्तर देने वाले आवेदकों का चयन कंप्यूटर के माध्यम से रेंडमली किया जाएगा।

यह है प्रश्न-
हरमनप्रीत कौर इनमें से किस महिला प्रीमियर लीग की कप्तान हैं?
विकल्प इस प्रकार हैं-
A- मुंबई इंडियंसन
B- गुजरात जायंट्स
C- यूपी वॉरियर्स
D- डेल्ही कैपिटल्स
सही उत्तर विकल्प A- मुंबई इंडियंसन है।

कौन बनेगा करोड़पति के पंजीकरण के लिए यहां पांचवां प्रश्न है। रजिस्टर करने के लिए, SonyLIV ऐप डाउनलोड/अपडेट करें या 509093 पर अपना जवाब एसएमएस करें। 5 मई, 2023, रात 9 बजे से पहले हमें अपना जवाब भेज दें।

दर्शक अपने SonyLIV एप्लिकेशन को अपडेट या डाउनलोड करके और उस पर एक अकाउंट बनाकर केबीसी 15 के लिए आवेदन कर सकते हैं। उन्हें रोजाना समय पर सवालों के जवाब देने होते हैं। अगर वे SMS के जरिए से आवेदन करना चाहते हैं, तो उन्हें अपना उत्तर 509093 पर भेजना होगा। उन्हें केबीसी उत्तर (ए/बी/सी/डी) उम्र और लिंग (पुरुष/महिला/अन्य) टाइप करना होगा। केबीसी 15 अगस्त 2023 में सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर प्राइम टाइम स्लॉट में प्रसारित होगा। अमिताभ बच्चन एक और रोमांचक सीजन के लिए मेजबान के रूप में वापसी करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X