KBC 15 Registration: केबीसी में पूछे गए इस पांचवे सवाल का आप जानते हैं जवाब? जम्मू कश्मीर से जुड़ा है सवाल

KBC Registration Question: हर साल लोगों को केबीसी यानी कौन बनेगा करोड़पति का बेसब्री से इंतजार होता है और हर साल अमिताभ बच्चन भी बड़े जोर-शोर से इस शो के साथ लोगों का स्वागत करते हैं। एक बार फिर से कौन बनेगा करोड़पति की शुरुआत होने वाली है।
कौन बनेगा करोड़पति हर साल सैकड़ों को लोंगों को मालामाल बनाता है। आपको कुछ सवालों के जवाब देने होते हैं और बस फिर आपके ज्ञान के अनुसार आपको धनराशि प्राप्त होती है। केबीसी का 15वां सीजन आने वाला है और जिसके लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। अमिताभ बच्चन रोज एक सवाल पूछते हैं, जिसका जवाब देने पर आपको कौन बनेगा करोड़पति के मंच पर जाने का मौका मिल सकता है।
अमिताभ बच्चन अपने लोकप्रिय रियलिटी शो के नए सीजन के साथ छोटे पर्दे पर वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। ऐले में क्या आप केबीसी सीजन 15 में भाग लेने के इच्छुक हैं? अगर हां, तो आपको बॉलीवुड मेगास्टार के पूछे जाने वाले प्रश्नों के उत्तर देने की आवश्यकता है। प्रश्नों के सही उत्तर देने वाले आवेदकों का चयन कंप्यूटर के माध्यम से रेंडमली किया जाएगा।
कौन बनेगा करोड़पति 15 के रजिस्ट्रेशन के लिए पांचवा सवाल है- ''2023 में जम्मू और कश्मीर के रियासी में किस तत्व का बड़ा भंडार मिला है, जो बैटरी का एक महत्वपूर्ण घटक है?''
विकल्प इस प्रकार हैं-
A- हीलियम
B- मैंगनीज
C- टाइटेनियम
D- लिथियम
सही उत्तर विकल्प D- लिथियम है।
कौन बनेगा करोड़पति के पंजीकरण के लिए यहां पांचवां प्रश्न है। रजिस्टर करने के लिए, SonyLIV ऐप डाउनलोड/अपडेट करें या 509093 पर अपना जवाब एसएमएस करें। 4 मई, 2023, रात 9 बजे से पहले हमें अपना जवाब भेज दें।
दर्शक अपने SonyLIV एप्लिकेशन को अपडेट या डाउनलोड करके और उस पर एक अकाउंट बनाकर केबीसी 15 के लिए आवेदन कर सकते हैं। उन्हें रोजाना समय पर सवालों के जवाब देने होते हैं। अगर वे SMS के जरिए से आवेदन करना चाहते हैं, तो उन्हें अपना उत्तर 509093 पर भेजना होगा। उन्हें केबीसी उत्तर (ए/बी/सी/डी) उम्र और लिंग (पुरुष/महिला/अन्य) टाइप करना होगा। केबीसी 15 अगस्त 2023 में सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर प्राइम टाइम स्लॉट में प्रसारित होगा। अमिताभ बच्चन एक और रोमांचक सीजन के लिए मेजबान के रूप में वापसी करेंगे।


Click it and Unblock the Notifications
