KBC 14: अमिताभ बच्चन के सामने उनकी फिल्मों को कह दिया फालतू, ऐसा था बिग बी का रिएक्शन

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन कई दशकों से फिल्म इंडस्ट्री पर तो राज कर ही रहे हैं, साथ ही टेलीविजन की दुनिया में भी 'कौन बनेगा करोड़पति' के जरिए उन्हें दर्शकों का ढेर सारा प्यार मिल रहा है। अमिताभ बच्चन के फैंस दुनिया भर में हैं।

लेकिन, इस बार अमिताभ बच्चन के सामने एक ऐसे प्रतिभागी आए जिनकी पत्नी ने अमिताभ बच्चन की फिल्म को उनके सामने 'फालतू' कह दिया। खुद अमिताभ बच्चन भी यह सुनकर हैरान रह गए। दरअसल, केबीसी 14 के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया गया कि कृष्णा दास नाम के प्रतिभागी बिग बी के सामने हॉट सीट पर रहते हैं।

KBC 14 contestant wife says amitabh bachchan films faltu actor says to keep her quite।

एपिसोड में दिखाया गया कि प्रतिभागी कृष्ण दास कहते हैं कि उनकी पत्नी की उनसे शिकायत है कि, वो उनसे प्यार नहीं करते हैं। बिग बी पूछते हैं कि, वह ऐसा क्यों सोचते हैं कि उनकी पत्नी उनसे प्यार नहीं करती हैं। इसके बाद जो कृष्ण दास की बात सुनकर अमिताभ बच्चन भी शॉक्ड हो जाते हैं।

कृष्ण दास अमिताभ बच्चन को बताते हैं कि, वो जब भी उनकी खासकर एक फिल्म देखते हैं तो उनकी पत्नी कहती हैं - ये क्या फालतू पिक्चर देखते रहते हो।' ये सुनते ही बिग बी कुछ नहीं बोल पाते हैं और कृष्ण दास ने अमिताभ बच्चन से कहा- मैं आपको उस फिल्म का नाम नहीं बताऊंगा। अमिताभ बच्चन भी उन्हें चुप रहने के लिए कहते हैं।'

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X