KBC 14: अमिताभ बच्चन के बर्थडे से पहले जया बच्चन ने की ऐसी शिकायत, बेटे अभिषेक बच्चन का भी मिला साथ
अमिताभ बच्चन 11 अक्टूबर को अपना 80वां जन्मदिन मना रहे हैं। बिग बी के जन्मदिन को खास बनाने के लिए 'कौन बनेगा करोड़पति 14' में जया बच्चन और अभिषेक बच्चन आयेंगे। अब अमिताभ बच्चन के 80वें जन्मदिन पर केबीसी 14 में कुछ ना कुछ खास होना तो बनता है।
यह केबीसी के इतिहास में पहली दफा होगा कि, जया बच्चन भी शो में शामिल होने जा रही हैं। केबीसी का यह स्पेशल एपिसोड 11 अक्टूबर को रात 9 बजे प्रसारित किया जाएगा। वहीं, इस एपिसोड में कई मजेदार पल भी दर्शकों को देखने को मिलेंगे। पति के जन्मदिन पर जया बच्चन उनसे शिकायत करती नजर आएंगी।

सोनी टीवी के इंस्टाग्राम हैंडल पर इस एपिसोड का प्रोमो जारी किया गया है। इस प्रोमो में दिखाया गया है कि जया बच्चन अमिताभ से कहती हैं - 'मैंने देखा तो नहीं है पर सुना है कि, आप जब किसी के काम या स्वभाव से प्रभावित होते हैं, तो आप उनको फूल भेजते हैं, चिट्ठी भेजते हैं, लेकिन आज तक आपने मुझे नहीं भेजा मेरा साथ वैसा आज तक मुझे कभी नहीं मिली, भेजते हैं?' जया बच्चन की इस शिकायत के बाद, बिग बी अवाक रह जाते हैं और कहते हैं- 'ये शो में क्या सार्वजनिक हो रहा है.. यार ये गलत बात होगी।' इस पर अभिषेक बच्चन कहते हैं- 'बिलकुल नहीं..आगे-आगे देखिए होता है क्या।'
इस एपिसोड में अमिताभ बच्चन के कई रूप नजर आएंगे। वो कभी इमोशनल होते तो कभी मुस्कुराते दिखेंगे। एक और प्रोमो में दिखाया गया है कि, अमिताभ बच्चन होस्टिंग कर रहे होते हैं कि बीच में ही हूटर बजता है। हूटर की आवाज सुनकर अमिताभ बच्चन और वहां मौजूद प्रतिभागी भी हैरान रह जाते हैं। अमिताभ बच्चन कहते भी हैं कि, बहुत जल्दी खत्म कर दिया खेल को। तभी पीछे से अभिषेक बच्चन अपने पिता के मशहूर डायलोग 'कभी-कभी मेरे दिल में ख्याल..' को बोलते हुए एंट्री लेते हैं।
अमिताभ बच्चन अपने बेटे को सेट पर देखकर बेहद खुश हो जाते हैं और उन्हें गले लगा लेते हैं। इसके बाद प्रोमो में अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन दोनों को इमोशनल होते दिखाया जाता है। वहीं, जया बच्चन केबीसी में अमिताभ बच्चन के सामने बैठकर उनसे कई सवाल पूछते नजर आएंगी।


Click it and Unblock the Notifications