..................... Kbc 14 Amitabh bachcahn gets trolled for crying on his 80 birthday seeing Jaya bachchan। जया बच्चन को अपने 80 वें जन्मदिन के मौके पर केबीसी 14 के सेट पर रोने लगे अमिताभ बच्चन हुए ट्रोल - Hindi Filmibeat

Kbc 14 Video- 80वें जन्मदिन पर रोने लगे Amitabh Bachchan, Troller ने बोला- अच्छी एक्टिंग की है

Amitabh Bachchan

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन के जीवन के 80 साल पूरे होने का जश्न टीवी पर भावुक होता हुआ दिखाई देगा। जी हां, कौन बनेगा करोड़पति के शुक्रवार के एपिसोड में हॉट अमिताभ बच्चन के जन्मदिन के मौके को बेहद खास बनाया गया। जहां पर पहली दफा अमिताभ को सरप्राइज़ देने के लिए बेटे अभिषेक बच्चन और पत्नी जया बच्चन पहुंची।

लेकिन इसका प्रोमो आने के बाद कुछ यूजर्स ने इस पूरे एपिसोड को एक्टिंग बता दिया है। जब अमिताभ अपने बेटे और पत्नी को देख रोने लगते हैं तो इसे एक यूजर ने नाटक करार दिया है। होता यूं है कि अमिताभ शो को शुरुआत करते है और तभी शो बंद होने की आवाज की बेल बज जाती है। अमिताभ कहते हैं कि आज जल्दी बंद हो गया और फिर अभिषेक को आता हुआ देख कर अमिताभ आंख में आसूं लिए उन्हें गले लगा लेते हैं। इसके बाद हॉट सीट पर बैठ कर अभिषेक कहते हैं कि सरप्राइज बुला लेते हैं जो रिश्ते में हमारी मां लगती हैं। फिर जया को सेट पर देख और अपनी पत्नी से कुछ ऐसा अमिताभ सुन लेते हैं कि वह रोने लगते हैं। चैनल के ऑफिशियल पेज पर इसका प्रोमो वीडियो देख एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है कि बच्चन साहब ने अच्छी एक्टिंग की है। एक यूजर ने अमिताभ बच्चन को सबसे बड़ा नाटकबाज बुलाया है। नीचे देखिए इसका प्रोमो वीडियो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X