KBC 13 शार्ट फिल्म 'सम्मान' पर नितेश तिवारी- सपनों का खेल, अमिताभ के सामने हॉट सीट पर बैठ नहीं सकता
कौन बनेगा करोड़पति के 13 वें सीजन की शुरुआत के लिए इस बार टीवी पर इसके विज्ञापन के लिए नया तरीका अपनाया गया है। लोकप्रिय निर्देशक नितेश तिवारी ने केबीसी 13 सम्मान शार्ट फिल्म का लेखन, निर्देशन किया है। केबीसी 13 के विज्ञापन के लिए पहली बार फिल्म का तरीका अपनाया गया है। तीन भागों में ये शार्ट फिल्म बनाई गई है। जिसका पहला भाग रिलीज किया गया है।
जिसे दर्शकों के सामने तीन भाग में दिलचस्प तरीके से दिखाया जाएगा। मीडिया के सामने शुक्रवार को इस शार्ट फिल्म का लांच करते हुए नितेश तिवारी ने इस फिल्म की पूरी शूटिंग, कास्टिंग के साथ केबीसी 13 के होस्ट अमिताभ बच्चन के साथ अपने अनुभव की जानकारी भी दी। नितेश तिवारी ने एक सवाल के जवाब में कहा कि उन्हें केबीसी की हार्ट सीट पर बैठना पसंद है। हर कोई अपने घर पर बैठकर केबीसी 13 के सवाल का जवाब देकर ये गेम खेलता है। लेकिन मैं अगर अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर बैठूंगा तो नर्वस हो जाऊंगा।

नितेश तिवारी ने बताया कि जब भी शो के प्रोमो की शूटिंग के लिए अमिताभ बच्चन के सामने आते हैं तो उनके लिए वो एक फैन वाला पल बन जाता है। वहीं केबीसी 13 के सम्मान शार्ट फिल्म के बारे में उन्होंने बताया कि इसमें सभी कलाकारों की तलाश करना उनके लिए काफी कठिन था। मध्य प्रदेश के बेरछा में खास तौर पर शूट की गई इस फिल्म में एक्टर ओमकार दास मानिकपुरी प्रमुख भूमिका निभा रहे हैं, जो फिल्मों और नाटकों में अपने उल्लेखनीय काम के लिए जाने जाते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











