KBC 11: इस तारीख से होगी अमिताभ बच्चन की वापसी, फैंस के लिए 7 बिग सरप्राइज !
एक बार फिर से टीवी पर नंबर 1 गेम शो की वापसी होने वाली है। हम बात कर रहे हैं कौन बनेगा करोड़पति 11 की। अमिताभ बच्चन लगातार सात सीजन इस शो के होस्ट कर चुके हैं। जल्द ही वह 11 वें सीजन की भी तैयारी शुरू करेंगे। 1 मई से अमिताभ बच्चन सोनी टीवी पर सवाल पूछेंगे जिसके साथ ही केबीसी 11 में जाने के लिए एक बार फिर से दर्शकों के लिए रास्ते खुल जायेंगे।
लेकिन जरा ठहरिए। क्या आप जानते हैं कि कब केबीसी की शुरुआत होने जा रही है। चलिए हम बताते हैं। मिली जानकारी के अनुसार केबीसी 11 की शुरुआत अगस्त महीने से होगी। जी हां। रिपोर्ट के मुताबिक केबीसी 11 प्राइम टाइम पर रात 9 बजे टेलीकास्ट किया जाएगा।

लेडीज स्पेशल करंट टाइम में रात 9.30 बजे आता है। पटियाला बेब्स 9 बजे प्रसारित किया जाता है। ऐसा माना जा रहा है कि कम टीआरपी के चलते अगस्त तक लेडिज स्पेशल बंद कर दिया जाएगा। पटियाला बेब्स के लिए चैनल नया टाइम सेट करेगी। खबर है कि इस बार कई नए प्लान गेम शो में शामिल किए जायेंगे। जो फैंस के लिए सरप्राइज होगी। फिलहाल इसके लिए लंबा इंतजार है।
हर साल अपनी नई थीम के कारण इस बार भी केबीसी 11 के साथ नई थीम नई सोच को समाज के हित के लिए जोड़ा जा रहा है। कुल मिलाकर देखा जाए तो केबीसी को 19 साल हो गए हैं। अमिताभ बच्चन ने साल 2000 में इसी शो से टीवी पर अपना पहला कदम रखा था।
बहरहाल,क्या आप जानते हैं कि बॅालीवुड के सुपरस्टार केबीसी में कितने करोड़ जीत चुके हैं। यहां देखिए..


Click it and Unblock the Notifications