..................... KBC 10 launch: Amitabh Bachchan said I am scared of Deepika, Alia - Hindi Filmibeat

''सलमान खान चाहें तो KBC होस्ट कर सकते हैं, उनका स्वागत है''- अमिताभ बच्चन

अमिताभ बच्चन एक बार फिर केबीसी 10 के साथ दर्शकों के सामने आने वाले हैं। शो का शानदार लांच रखा गया, जहां अमिताभ बच्चन ने मीडिया के सवालों का खुलकर जवाब दिया। अमिताभ बच्चन ने आज के सितारों पर बात करते हुए कहा कि मुझे दीपिका पादुकोण, अनुष्का शर्मा, आलिया भट्ट जैसे सितारों के साथ काम करने में डर लगता है क्योंकि ये सभी बहुत ही टैलेंटेड हैं। इन्हें पहले दिन से सेट पर आते ही पता होता है कि क्या करना है। हमें यह समझने में थोड़ा वक्त लगता था।

बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप सनी देओल- सुपरस्टार का तगड़ा बयान

बता दें, कौन बनेगा करौड़पति 10 अगले हफ्ते.. यानि की 3 सितंबर, सोमवार से दर्शकों के सामने होगा। इस बार भी खेल को टैगलाइन दिया गया है- कब तक रोकोगे? कुछ ही दिनों पहले सलमान खान ने इस शो के बारे में बात करते हुए कहा था कि वह इसे होस्ट करना चाहते हैं। यह पूछने पर अमिताभ बच्चन ने कहा- यहां सलमान का स्वागत है..

Amitabh Bachchan

अमिताभ बच्चन ने इस मौके पर कहा, मैं बहुत गौरवांवित महसूस करता हूं कि केबीसी के साथ मेरा रिश्ता 18 सालों से चला आ रहा है। इस शो के कंटेस्टेंट हैं.. जो इस शो को खास बनाते हैं। केबीसी 10 को लेकर मैं बेहद उत्साहित हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X