अब जानवरों के लिए कविता राधेश्याम हुई न्यूड

कविता राधेश्याम के अनुसार उसने यह पोज जानवरों के प्रति हो रहे क्रूर व्यवहार से लोगों को अवगत कराने के लिए दी है। 'पांच घंटे में करोड़' और 'ओम अल्लाह' में काम करने वाले कलाकारों ने भी इस मुहिम के लिए न्यूज पोज दिए हैं। खबर के अनुसार कविता ने कहा है कि वह भारत में कुछ जगहों पर जानवरों के प्रति हो रहे क्रूर व्यवहार के प्रति लोगों को जागरुक करने के लिए यह कदम उठाया है।
आजकल किसी भी नयी अभिनेत्री या मॉडल को अगर नाम कमाना है तो वो इस तरह के हथकंडे अपनाती है, आपको याद होगा कि अभी कुछ दिन पहले विश्वकप के मैच को दौरान किंगफिशर मॉडल और बिकनी गर्ल पूनम पांडे ने टीम इंडिया के लिए न्यूड होने की बात कही थी जिसके चलते वो हर जगह छा गई खैर उन्होंने वो तो किया नहीं जिसका वो दावा कर रही थी, हां उनके इस अंदाज पर उन्हें थोड़ा बहुत काम जरूर मिल गया। अब देखते है कविता राधेश्याम का ये कदम उनके लिए कितना फायदेमंद होता है।


Click it and Unblock the Notifications











