बूढ़ी घोड़ी सुनकर भड़कीं कविता कौशिक- अपने मां-बाप को देखो, पेड़ पर कराया बिकिनी फोटोशूट
बिग बॅास 14 फेम कविता कौशिक शो के बाहर निकलने के बाद कई बार ट्रोल हो चुकी हैं। कविता कौशिक की खूबी यह रही है कि वह अपने खिलाफ उठी हर आवाज को बंद करना अच्छे से जानती हैं। फिर चाहे उनका बिग बॅास 14 के दौरान अभिनव शुक्ला और रुबीना दिलैक के साथ फाइट हो या फिर सोशल मीडिया पर ट्रोलर का भद्दा कमेंट।
कविता कौशिक के हर बार ट्रोल होने की वजह कई बार उनकी बोल्ड बिकिनी तस्वीरें रही हैं। टीवी की दुनिया उन्हें चंद्रमुखी चौटाला के नाम से जानती है। ऐसे में एक्ट्रेस के बिकिनी फोटोशूट की तस्वीरों पर कई लोग उन्हें उनकी उम्र को लेकर भी बुरी तरह ट्रोल कर देते हैं। इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए कविता कौशिक ने लिखा कि मुझे आसमान में कोई उड़ने के लिए पंख देता है।

उनकी इस तस्वीर को देखने के बाद एक यूजर ने लिखा कि कविता मैम ये लुक आप पर अच्छा नहीं लगता है। आपका एफआईआर शो वाला लुक दिमाग में जमा हुआ है। आप पूरे कपड़े में अच्छी लगती हैं। वहीं एक यूजर ने कविता कौशिक के लिए बूढ़ी घोड़ी लाल लगाम लिख डाला। उम्र पर आए इस कमेंट को देखते हुए कविता कौशिक ने इस ट्रोलर को टैग करते हुए एक पोस्ट लिखा जो कि शुक्रवार से ही चर्चा में छाया हुआ है। कविता कौशिक ने उम्र को लेकर ट्रोलर को उसके माता-पिता याद दिला दिए हैं।

कविता कौशिक ने ट्रोलर को बोला आपका बाप औ मां भी ऐसे
कविता कौशिक ने ट्रोलर को जवाब देते हुए लिखा है कि भैया, मैंने तो कोई लाल लगाम नहीं लगाई है। मेकअप भी नहीं किया है। थोड़ा लिपबाम है। औरबुड्ढा तो आपका बाप भी होगा, मां भी होगी तो क्या करे? इस देश में उमर बढ़ना पाप है क्या? ये तालीमे दोगे इस डीपी की बच्ची को कि बेटा 40 के बाद तेरा जीना एकदम बेकार है? कविता की इस प्रतिक्रिया पर उनके कई फैंस उनका सपोर्ट कर रहे है। वहीं एक फैन ने लिखा है कि तारीफ करने पर भी कभी कमेंट कर दिया करो।

कविता कौशिक का बिकिनी में फोटोशूट
कविता कौशिक अपनी जिस फोटो तो लेकर ट्रोल हुई हैं वो हाल ही में उनके एक फोटोशूट की है। जहां पर वह जंगल में बिकिनी के साथ देसी रंग बिखेरती हुईं नजर आ रही हैं। कविता कौशिक की खूबी ये रही है कि वह अपनी हर तस्वीर के साथ कोई ना कोई पोस्ट जरूर लिखती हैं। उन्होंने इस फोटो के साथ लिखा है कि आपको अपने एब्स से प्यार होना चाहिए। यह आप हैं अपने रास्ते पर। कविता के इस कैप्शन की भी उनके फैंस ने तारीफ की है।

कविता कौशिक का प्रकृति से प्यार और फोटोशूट
कविता कौशिक की किसी भी फोटो पर नजर डालिए। वो अक्सर पानी और प्रकृति के बीच अपना फोटोशूट करवाती हैं। जो कि काफी पसंद किया जाता है। यहां वह पेड़ पर लेटकर फोटोशूट करवाती हुई दिख रही हैं। इसकी तस्वीरें उन्होंने कुछ दिन पहले ही अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर की है। कविता ने ये भी बताया है कि प्रकृति से उन्हें प्यार है।

कविता कौशिक की लेटेस्ट फोटो
कविता कौशिक योगा लेडी के नाम से भी पहचानी जाती हैं। बिकिनी में उनकी हॅाट योगा की तस्वीरें हमेशा छाई रहती हैं। कविता कौशिक का स्टाइल टीवी की दुनिया में काफी लोकप्रिय है। हालांकि बिग बॅास 14 के बाद उन्हें ट्रोल करने वालों की गिनती बढ़ गई है। कविता कौशिक अब उनका ये प्राकृतिक फोटोशूट सोशल मीडिया पर चर्चा में बना हुआ है।

कविता कौशिक का कठिन योग
कविता कौशिक यहां पर बिकिनी में योग करते हुए दिख रही हैं। तस्वीर देखकर आप चौंक जरूर सकते हैं। लेकिन कविता कौशिक के इंस्टाग्राम पर नजर डालिए तो उन्होंने इस तरह के कठिन योगा पोज के साथ अपनी कई तस्वीरें पोस्ट की हैं। उनकी सभी तस्वीरों को काफी पसंद किया जाता है। साथ ही कई बार ट्रोल भी होना पड़ता है।


Click it and Unblock the Notifications











