शादी के बंधन में बंधीं कविता कौशिक..शेयर की तस्वीरें
टीवी एक्ट्रेस कविता कौशिक अपने ब्वॉयफ्रेंड रोनित बिस्वास के साथ शादी के बंधन में बंध गई हैं।
चंद्रमुखी चौटाला के नाम से मशहूर टीवी एक्ट्रेस कविता कौशिक अपने ब्वॉयफ्रेंड रोनित बिस्वास के साथ शादी के बंधन में बंध गई हैं। कविता ने केदारनाथ में रोनित के साथ एक मंदिर में शादी की। केदारनाथ में शादी करने का मकसद ये बताया जा रहा कि भगवान शिव और पार्वती ने भी इसी मंदिर में शादी की थी।

शादी के बाद पहाड़ों में ली गई तस्वीर को सोशल मीडिया पर इन्होंने शेयर किया है। कविता शादी के जोड़े में काफी खूबसूरत लग रही हैं। कविता के परिवार वालों ने बताया कि कविता की आस्था इस मंदिर पर बहुत सालों से है और वह लगातार यहां आती रहती हैं।
ये रिश्ता क्या कहलता है: कार्तिक ने दिखाया ऐसा रूप..घरवालों ने तोड़ी शादी
आपको बता दें कि कविता और रोनित काफी दिनों से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। दोनों ने एक दूसरे को अच्छे से समझने के बाद शादी का फैसला लिया।
दोनों ने मंगलवार को मलाड स्थित कविता के आवास पर मेहंदी और सगाई भी की थी। शादी के दौरान कविता की खास दोस्त अाश्का गोराड़िया भी मौजूद थीं।


Click it and Unblock the Notifications
