लेडी दबंग ने किया सलमान को 'NO'..नहीं आना चाहतीं उनके शो में!
बिग बॉस 10 जल्द ही आपके सबके सामने आने वाला है। इस शो का जितना इंतज़ार लोगों को है उतना ही इंतज़ार लोगों को शो के कंटेस्टेंट्स के नाम जानने का भी है। इस शो में कौन-कौन से सेलेब आपको कंटेस्टेंट के रूप में दिखाई देंगे, उसका खुलासा भी धीरे-धीरे हो रहा है।

कई सेलेब्स का इसमें कंटेस्टेंट के रूप में दिखने के कयास लगाए जा रहे हैं तो कई सेलेब्स ऐसे हैं जो इस शो में आने के लिए मना कर रहे हैं।
हाल ही में इस लिस्ट में एक और नाम सामने आया है, और वो नाम कोई और नहीं टेलिवीज़न की दबंग एक्ट्रेस चंद्रमुखी चौटाला उर्फ कविता कौशिक का।
खबर है कि कविता कौशिक 'बिग बॉस' के मेकर्स को 'नो' कह चुकी हैं। खबर के मुताबिक, 'बिग बॉस' के मेकर्स ने पिछली बार भी कविता से संपर्क किया था। पोर्टल के सूत्र के अनुसार, 'कविता बहुत प्राइवेट पर्सन हैं।
वह ऐसे शो में कभी जाना पसंद नहीं करेंगी, जहां उन्हें पूरे दुनिया का सामना कविता कौशिक के रूप में करना पड़े। घर के दूसरे कंटेस्टेंट्स से बहस करनी पड़े। इसलिए कविता ने इस बार भी बिग बॉस के मेकर्स को मना कर दिया है।'
कविता कौशिक की जिंदगी में पिछले दिनों काफी उतार-चढ़ाव आए। पिछले दिनों उनकी लव लाइफ भी काफी चर्चा में रही। ब्वॉयफ्रेंड नवाब शाह के साथ उनका ब्रेकअप भी हो चुका है।
गौरतलब है कि बिग बॉस हर सीजन में किसी ना किसी कंट्रोवर्सी को लेकर सुर्खियों में रहता है। इस बार भी सीजन-10 में उन 10 कंटेस्टेंट के शामिल होने की अफवाह का खुलासा किया गया है।


Click it and Unblock the Notifications

















