'' BIGG BOSS जाने से अच्छा मैं फांसी लगा लूं.....''
बिग बॅास को अभी एक वीक का समय भी नहीं गुजरा है।तब से इस शो में शामिल होने वाले वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट का नाम आने शुरू हो गए हैं। चंद्रमुखी चौटाला यानी कि कविता कौशिक इस फेहरिस्त में सबसे टॅाप पर चल रही हैं।

लेकिन एक वेबसाइट से की गई बातचीत में कविता ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। कविता ने कहा कि बिल्कुल नहीं। ऐसा नहीं हो सकता है। बिग बॅास में जाने से बेहतर मैं फांसी लगाना पसंद करूंगी।
उन्होंने आगे कहा कि बिग बॅास मेरे लिए कतई नहीं है। घर में रहने पर मैं या तो खुद मर जाऊंगी। या फिर किसी को मार दूंगी। किसी भी रियलिटी शो में क्राइम नहीं होता है।
यानी कि मेरे साथ बिग बॅास नहीं हो सकता है। बहरहाल,ऐसी खबर है कि बिग बॅास में बहुत जल्द टीवी एक्टर पर्ल वी पूरी या निती टेलर की एंट्री हो सकती है।
वहीं कई ऐसे सुपरस्टार हैं जिन्होंने इस साल बिग बॅास 11 में शामिल होने से मना कर दिया है। यहां देखिए चौंकाने वाले नाम..


Click it and Unblock the Notifications












